ट्रांजिट विजिट पर ग्वालियर आए CM

ग्वालियर. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पत्नी सहित ट्रांजिट विजिट पर ग्वालियर के राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल महाराजपुरा पर आए और यहां से दतिया के लिए उड़ान भरी। दतिया में मां पीतांबरा पीठ मंदिर पहुंचकर विशेष अराधाना की है। पीतांबरा माई की पूजा-अर्चना करने के बाद वह दोपहर में वापस ग्वालियर लौटै और भोपाल के लिए रवाना हुए हैं। यहां ग्वालियर एयरपोर्ट पर केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रभारी व जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट से CM चौहान ने मुलाकात की और जिले के विकास और प्रगति को लेकर चर्चा की। दतिया एयरपोर्ट पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्र ने उनका स्वागत किया।

प्रदेश की खुशहाली के लिए की पूजा
प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान पत्नी साधना सिंह के साथ रविवार को दतिया में शक्ति पीठ मां पीतांबरा पीठ पर विशेष पूजा अर्चना के लिए पहुंचे हैं। सुबह वह विशेष विमान से भोपाल से ग्वालियर के विजयाराजे सिंधिया एयरपोर्ट पर आए। यहां स्थानीय नेताओं व प्रभारी मंत्री ने उनका स्वागत किया। यहां 10 मिनट ठहरने के बाद वह हेलीकॉप्टर से दतिया के लिए रवाना हुए। दतिया पहुंचकर उन्होंने पीतांबरा माई के दर्शन किए। यहां पत्नी सहित मां की विशेष पूजा-अर्चना की। कई बार देखा गया है कि प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह समय-समय पर दतिया पहुंचकर मां पीतांबरा के दर्शन व पूजा करते हैं। जब भी प्रदेश में कोई प्राकृतिक आपदा आती है तो CM मां पीतांबरा की शरण में पहुंच जाते हैं। रविवार को की गई पूजा अर्चना में उन्होंने प्रदेश की खुशहाली मांगी है।

एयरपोर्ट पर सिंधिया–सीएम की हुई विशेष मुलाकात
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सपत्नीक दतिया में पीतांबरा माई शक्तिपीठ पर प्रदेश की खुशहाली के लिए पूजा- अर्चना करने के बाद वापस ग्वालियर के राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल पहुंचे। विमानतल पर केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से विशेष मुलाकात की है। यहां शहर के विकास के साथ ही अंचल में आई आपदा पर भी दोनों के बीच बातचीत हुई है। इसके बाद सीएम भोपाल के लिए रवाना हो गए और केन्द्रीय मंत्री सिंधिया गुना के दौरे के लिए निकल गए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *