मुख्यमंत्री चौहान दतिया पहुंचे
प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रने जनप्रतिनिधियों से कराया परिचय
दतिया प्रदेश के मुख्यमंत्री के आज दतिया पहुंचने पर हवाई पट्टी पर प्रदेश के लोक निर्माण राज्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश धाकड़, नगर पालिका अध्यक्ष दतिया श्रीमती शांति प्रशांत ढेगुला, विधायक श्रीमती रक्षा संतराम सिरोनिया ने पुष्पगुच्छ देकर अगवानी की। इस मौके पर प्रदेश के गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्र ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों से परिचय कराया।
इस मौके भाजापा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र बुधौलिया, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि धीरू दांगी संभागायुक्त आशीष सक्सेना, पुलिस महानिरीक्षक राजेश चावला कलेक्टर संजय कुमार, पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौर सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण आदि उपस्थित थे।
