तेजस्वी यादव के मॉल पर CBI का छापा, बिहार के बाद गुरूग्राम के मॉल पर भी CBI के छापे

सीबीआई ने बिहार में भी बुधवार को 24 ठिकानों पर की छापेमारी (फाइल फोटो- पीटीआई)

पटना. बिहार केबाद अब CBI  ने गुरूग्राम के एक मॉल पर भी छापेमारी की जा रही है। यह छापेमारी गुरूग्राम के Urban cubes 71मॉल पर की गयी है। यह दावा है कि इस मॉल के मालिक लालू यादव के बेटे और बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और उनके नजदीकी है। सीबीआई ने जॉब के बदले जमीन मामले में यह कार्यवाही की है। इससे पहले केन्द्रीय जांच एजेंसी CBI  ने बुधवार को ही बिहार में 24 ठिकानों पर छापेमारी की है। CBI  ने जिन ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है उनमें RJD  एमएलसी सुनील सिंह, पूर्व आरजेडी एमएलसी सुबोध रॉय, राज्यसभा सांसद अशफाक करीम और फैयाज अहमद के ठिकाने भी शामिल है। बिहार में RJD  नेता यहां CBI  की छापेमारी ऐसे समय पर हुई। जब बुधवार को विधानसभा मे फ्लोर टेस्ट होना है। ऐसे में आरजेडी ने इसे बदले की कार्यवाही करार देते हुए केन्द्र की सत्ताधारी भाजपा पर निशाना साधा है।
नौकरी के बदले जमीन के मामले में तीसरी बार छापामार कार्यवाही
CBI  ने भर्ती घोटाले में तीसरी बार छापेमारी की है। यह आरोप है कि लालू यादव के रेलमंत्री रहते जॉब लगवाने के बदले में जमीन और प्लॉट लिये गये थे। सीबीआई ने सी मामले में जांच के बाद पिछले दिनों लालू यादव, राबड़ी देवी, मीसा यादव और हेमा यादव और कुछ ऐसे उम्मीदवारों पर केस दर्ज किया है। जिन्हें प्लॉट या प्रॉपर्टी के बदले जॉब दी गयी है।

सीबीआई की छापेमारी पर आमने सामने आई बीजेपी- RJD 
बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने कहा, नीतीश कुमार के नेतृत्व में जब से सरकार बनी है, ये लोग (BJP ) डर गए हैं. बीजेपी को छोड़कर सभी पार्टियां हमारे साथ हैं. हमारे पास बहुमत है।  सीबीआई ने हमें डराने के लिए कार्रवाई की है।  लेकिन हम डरेंगे नहीं। यह पहली बार नहीं हो रहा है।  RJD सांसद मनोज झा ने कहा, आज बिहार विधानसभा में फ्लोर टेस्ट है और इन्होंने (BJP) डराने के लिए आज का दिन चुना है। आप राजनीतिक रूप से लड़ाई नहीं लड़ सकते है।आप इन्हें ED, CBI की नहीं आप इन्हें भाजपा की रेड कहिए ।  ये संगठन भाजपा के लिए काम करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *