पार्थ चटर्जी बोले-अर्पिता मुखर्जी के घर से बरामद कैश से मेरा कोई संबंध नहीं
कोलकाता. पश्चिम बंगाल के शिक्षक भर्ती घोटाले में हर रोज नये खुलासे हो रहे है। पूर्व कैबिनेट मंत्री और तृणमूल कांग्रेस के निलंबित नेता पार्थ चटर्जी ने कहा है कि ED द्वारा बरामद किये गये करोड़ो रूपये से पल्ला झाड़ते हुये है कि जो पैसा ED ने बरामद किया है वह उनका नहीं है। उन्होंने अपनी खराब तबियत का हवाला दिया।
ED द्वारा बरामद पैसे से मेरा कोई संबंध नहीं
पत्रकारों के सवालों का जबाव देते हुए पार्थ चटर्जी ने कहा है कि यह उनका पैसा नहीं है। मेरी तबियत खराब है। इन पैसों के साथ मेरा कोई संबंध नहीं है। ESI अस्पताल में चेकअप के लिये जब पार्थ चटर्जी का लायागया तो पत्रकारों के सवाल क जबाव में पार्थ चटर्जी ने बताया है कि उनके खिलाफ किसने षड्यंत्र किया। समय आने पर सब पता चलेगा। उन्होंने अपने अस्वस्थता के बारे में भी बताया और आखिरी सवाल में जब उनसे पैसे के बारे में पूछा गया तो पार्थ चटर्जी ने बताया कि पैसा उनका नहीं है।
