IPS संजय अरोड़ा दिल्ली नये पुलिस कमिश्नर होंगे
नई दिल्ली. IPS संजय अरोड़ा दिल्ली के नये पुलिस कमिश्नर होंगे। वह राकेश अस्थाना की जगह लेंगे। 1988 के तमिलनाडु कैडर के IPS संजय अरोड़ा ITBP के महानिदेशक भी रह चुके है। संजय अरोड़ा ने 1997 से 2000 तक उत्तराखंड के मातली में ITBP की बटालियन की कमान संभाली थी।
कौन है संजय अरोड़ा
IPS संजय अरोड़ा ने मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, जयपुर (राजस्थान) से इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री की थी। IPS बनने के बाद उन्होंने तमिलनाडु पुलिस में विभिन्न पदों पर कार्य किया है। वह स्पेशल टास्क फोर्स के पुलिस अधीक्षक (SP) रहे। जहां उन्होंने वीरप्पन गिरोह के खिलाफ महत्वपूर्ण सफलता हासिल की थी। वीरता और वीरतापूर्ण कार्यवाही के लिये उन्हें मुख्यमंत्री के वीरता पदक से सम्मानित किया गया था।
1991 में संजय अरोड़ा में NSG से ट्रेनिंग ली थी और इसके बाद उन्होंने तमिलनाडू मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात रहने वाले विशेष सुरक्षा समूह (SSG ) के गठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। दरअसल, उन दिनों लिट्टे की गतिविधियां चरम पर थी। ऐसे में उन्होंने तमिलनाडू के विभिन्न जिलों में बतौर पुलिस अधीक्षक के रूप में भी जिम्मेदारी संभाली थी।
