मीराबाई चनू ने रच दिया इतिहास, चनू ने दिलाया पहला गोल्ड मेडल

बर्मिंघम. कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत को पहला गोल्ड मेडल हासिल हुआ है। मीराबाई चनू ने वूमेन्स वेटलिफ्टिंग के 49 किलो भारवर्ग में भारत के लिये यह मेडल जीता। टोक्यो ऑलम्पिक की रजत पदक विजेता मीराबाई चनू नेस्नैच में 88 किलो का वनज उठाया। वहीं, क्लीनएंड जर्क में मीराबाई ने 113 किलो का बेस्ट प्रयास किया। यानी कि मीराबाई ने कुल 201 किलो का वजन उठाया। यह कॉमनवेल्थ गेम्स का रिकॉर्ड रहा। मीराबाई चनू ने गोल्डकोस्ट में हुए 2018 के कॉमनवेल्थ गेम्स में भी गोल्ड मेडल जीता था और साथ ही मीराबाई 2014 के राष्ट्रमण्डल खेलों में भी मीराबाई ने सिल्वर मेडल पर कब्जा किया था। अब बर्मिंघम गेम्स में मीराबाई चानू ने शानदार प्रदर्शन कर वेटलिफ्टिंेग के खेल को नई दिशा प्रदान की है।
मीराबाई चनू क्लीन एंड जर्क के अपने पहले प्रयास में 109 किलो का वनज उठाने में सफलता मिली। वहीं दूसरे प्रयास में भी वह 113 किलो वनज उठाने में कामयाब रही। हालांकि उनका तीसरा प्रयास 115 किलो उठाने का था जिसमें वह नाकाम रहीं।
मीराबाई चनू स्नैच के अपने तीसरे प्रयास में 90 किलो का वनज नहीं उठा सकीं। यानी कि स्नैच में मीराबाई का बेस्ट प्रयास 88 किलो रहा। जो कि गेम्स रिकॉर्ड है। चानू के बाद स्नैच में मैरी हनीत्रा रोइल्या दूसरे नम्बर पर रहीं। मैरी ने 76 किलो का भार सफलतापूर्वक उठाने कामयाब रहीं ।
