ग्वालियर मैनेजमेंट एसोसिएशन की कार्यकारिणी का गठन

ग्वालियर मैनेजमेंट एसोसिएशन की कार्यकारिणी का गठन होटल लैंडमार्क एन एक्स में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ अविनाश मिश्रा (वाईस प्रेजिडेंट गोदरेज कंज्यूमर प्राइवेट लिमिटेड) द्वारा सभी सम्मानित सदस्यों को शपथ ग्रहण कराने से हुआ। सभी सदस्यों की सहमति से डॉ प्रवीण अग्रवाल संस्था के अध्यक्ष चुने गए। संस्था की कार्यकारिणी इस प्रकार है
अध्यक्ष- डॉ प्रवीण अग्रवाल
उपाध्यक्ष- सुनील श्रीवास्तव
कार्यकारी उपाध्यक्ष- डॉ स्वरूप कुमार मोहन्ती
वरिष्ठ उपाध्यक्ष- खालिद रहमान कुर्रेशी
कार्यकारी निदेशक-डॉ मनोज पटवर्धन
मानद सचिव- श्याम अग्रवाल
कोषाध्यक्ष- ऋषि गोयल
संयुक्त सचिव- डॉ गरिमा माथुर एवं मोहित वर्मा
कार्यक्रम में शहर के सभी प्रतिष्ठित उद्योगों एवं शिक्षण संस्थानों ने अपनी उपस्थति दर्ज की जिसमे सूर्य रोशनी से मुकुल चतुर्वेदी, आनंद क्रोमोटन ग्रीव्स जनरल मैनेजर, श्रीमती शेफाली कौशिक, आईआईटीटीएम से नोडल ऑफिसर डॉ चंद्रशेखर बरुआ, राजेश धमानी, एबीवी ट्रिपल आईटीएम से गौरव अग्रवाल, अमेटी यूनिवर्सिटी से सुमित नरूला, अशोक श्रीवास्तव, मेक इंस्टीटूट से हेमंत राजौरिया उपस्थित रहे। उपस्थित सभी सदस्यों ने ग्वालियर मैनेजमेंट एसोसिएशन को ऊचाइयो पर पहुचाने के लिए कई सुझाव भी दिए। अंत में श्री मोहित वर्मा द्वारा आभार प्रकट किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *