WBSSC शिक्षक भर्ती घोटाले में ममता और उनका भतीजा अभिषेक भी शामिल, BJP ने लगाये गंभीर आरोप

कोलकाता. पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग (WBSSC) शिक्षक  भर्ती घोटाले पर विवाद गहराता जा रहा है। BJP  नेताओं ने आरोप लगाया है कि साथ पार्थ चटर्जी के अलावा, राज्य की CM  ममता बनर्जी और TMC के राष्ट्रीय सचिव अभिषेक बनर्जी इस अपराध में सक्रिय रूप से शामिल थे। बंगाल में BJP  उपाध्यक्ष सौमित्र खान ने कहा था कि ममता बनर्जी मुख्य अपराधी है। पार्थ चटर्जी CM के साथ करीब 8 से 10 घंटे बिताते थे। SSC  घोटाला केवल ममता की सहमति से हुआ और वह पाथ्र चटर्जी से जुड़ी हुई है। ममता बनर्जी अब खुद को और अपने भतीजे को भी बचाने की कोशिश कर रही है।
शिक्षक भर्ती घोटाला ममता की सहमति से भाजपा ने लगाया आरोप
उन्होंने कहा है कि ED  को बैंक खातों की भी जांच करनी चाहिये। पैसा CM  के भतीजे अभिषेक बनर्जी को भेजा गया था और इसकी भी जांच होनी चाहिये। यह एक बड़ी साजिश है। उधर, भाजपा के राष्ट्रीय सचिव अनुपम हाजरा ने दावा किया कि ममता बनर्जी जैसा बड़ा नेता इस घोटाले से अनजान नहीं हो सकता। यह संभव नहीं है कि ममता बनर्जी जैसेी बड़ी नेता और उनकी अनुमति के बिना कोई पार्टी में सांस भी नहीं ले सकता। आलाकमना की अनुमति के बिना पार्थ चटर्जी कुछ भी नहीं कर सकते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *