मेडिकल कॉलेज में रैगिंग, हॉस्टल वार्डन पर बोतलें फेंकी, जूनियर्स को तड़ातड़ थप्पड़ जड़े

रतलाम. रतलाम के सरकारी मेडिकल कॉलेज से रैगिंग का मामला सामने आया है। हॉस्टल में जूनियर्स को कतार में खड़ा कर सीनियर्स ने रैगिंग ली। जूनियर्स को थप्पड़ मारे। इतना ही नहीं, मौके पर पहुंचे वार्डन डॉ. अनुराग जैन से भी सीनियर स्टूडेंट्स ने बदतमीजी की। उन पर शराब की बोतलें फेंकी। मेडिकल कॉलेज में रैगिंग का मामला दो-तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। इसका VIDEO अब सामने आया है। कॉलेज की अनुशासन समिति इस मामले में जांच कर रही है। समिति ने दोषी सीनियर छात्रों पर कार्रवाई की बात कही है। मेडिकल कॉलेज मैनेजमेंट ने VIDEO पर खुद ही संज्ञान लेते हुए अनुशासन समिति को जांच के लिए कहा है।

ये है VIDEO में
VIDEO में दिखाई दे रहा है कि 6 से ज्यादा जूनियर छात्रों को लाइन में खड़ा कराया गया है। जूनियर्स सिर झुकाए खड़े हैं। सीनियर उनसे बदमतीजी कर रहे हैं और थप्पड़ जड़ रहे हैं। बताया जा रहा है कि किसी छात्र ने ही ये VIDEO बनाया और इसकी शिकायत की। शिकायत दिल्ली भी की गई है। रैगिंग करने वाले सीनियर्स स्टूडेंट्स की पहचान हो गई है। अनुशासन समिति के सूत्रों की मानें तो जूनियर्स की रैगिंग लेने वाले सीनियर्स पर कार्रवाई तय है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *