GWALIOR में बढ़ने लगा काेराेना का खतरा, 208 की जांच में निकले 11 कोरोना संक्रमित

ग्वालियर. जीआर मेडिकल कालेज से जारी हुई मंगलवार को 208 लोगों की जांच में 11 कोरोना संक्रमित पाए गए। संक्रमण दर भी बढ़कर 5 प्रतिशत से ऊपर जा पहुंची, जबकि मंगलवार को सात मरीज स्वस्थ हुए ,अब जिले में एक्टिव केस की संख्या 47 हो चुकी है। जिले में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल चुका है। हर दिन जांच में संक्रमितों का आंकड़ा मिल रहा है, लेकिन सैंपलिंग की संख्या नहीं बढ़ पा रही है। स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि कोरोना महामारी से बचने के लिए मास्क लगाएं,भीड़ में न जाएं, शारीरिक दूरी का पालन करें।
जूडा ने बढ़वाया सीनियर रेजिडेंट की भर्ती का समय
जीआर मेडिकल कालेज में सीनियर रेजिडेंट डाक्टर की भर्ती का समय जूडा ने बढ़वा दिया है। मंगलवार को जूडा अध्यक्ष डा.हिमांशु शर्मा ने डीन डा.अक्षय निगम को ज्ञापन सौंपकर भर्ती की समय सीमा को बढ़ाने के लिए कहा। जिस पर डीन ने जूडा की मांग को स्वीकार कर लिया और भर्ती की समय सीमा बढ़ा दी है। जूडा अध्यक्ष का कहना था कि वर्ष 2019 बैच के पीजी छात्रों का परीक्षा परिणाम अभी तक घोषित नहीं हुआ है। इधर मेडिकल कालेज ने सीनियर रेजिडेंट डाक्टर की भर्ती निकाल दी। परीक्षा परिणाम न आने के कारण कालेज के ही पीजी छात्र आवेदन नहीं कर पा रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *