प्रदर्शन कर रहे 50 कांग्रेस सांसद हिरासत में

नई दिल्ली. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से ED की पूछताछ मंगलवार शाम को खत्म हो गई है। वे सुबह 11 बजे ED दफ्तर पहुंची थीं। यहां उनसे दो राउंड में पूछताछ हुई। पहले राउंड में सोनिया से दोपहर 1.30 बजे तक पूछताछ चली। लंच के बाद सोनिया गांधी करीब 3: 30 बजे फिर से जांच एजेंसी के दफ्तर पहुंचीं, यहां उनसे करीब 7 बजे तक पूछताछ हुई। बुधवार को उन्हें फिर बुलाया गया है। दूसरी ओर पूछताछ के खिलाफ पार्टी सांसदों के साथ राहुल गांधी विजय चौक के पास धरने पर बैठ गए, जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी भी विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने कांग्रेस यूथ अध्यक्ष के बाल खींचे। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने कांग्रेस नेता को पकड़कर जबरन गाड़ी में बिठा लिया। कांग्रेस नेताओं को विरोध प्रदर्शन करने से रोकने पर सचिन पायलट ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि ये आवाज कुचलने की कोशिश है। केंद्र एजेंसी के जरिए कांग्रेस नेताओं को टारगेट कर रही है।

50 सांसदों को हिरासत में लिया गया
कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, केसी वेणुगोपाल, शक्ति सिंह गोहिल समेत 50 सांसदों को हिरासत में लिया गया है। कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा है कि इन सांसदों को पुलिस कहीं अज्ञात जगह पर ले जा रही है। कांग्रेस के ये सभी सांसद पार्लियामेंट से राष्ट्रपति भवन तक विरोध मार्च करते हुए जा रहे थे। दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी को भी हिरासत में लिया था, लेकिन सोनिया से पूछताछ खत्म होने के बाद पुलिस ने राहुल गांधी को रिहा कर दिया।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *