GWALIOR के व्यस्त मार्केटों में पार्किंग नहीं, सड़कों पर खडे होते हैं वाहन, लगता है जाम

ग्वालियर. शहर की ट्रेफिक खस्ताहाल है, शहर की सड़कों पर ट्रैफिक के कारण वाहन चलाना तो दूर पैदल चलना भी मुशिकल है। शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए केंद्र सरकार द्वारा अर्बन मास्क ट्राजिस्ट कंपनी द्वारा सर्वे कराकर प्लान तैयार किया जा रहा है। महाराज बाड़ा के आसपास के क्षेत्र दौलतगंज, सराफा बाजार, कम्पू, जिंसी नाला, हुजरात कोतवाली आदि क्षेत्रों में सड़कों पर होने वाली पार्किंग का सर्वे किया गया तो सामने आया कि 8545 गाडियां सड़कों पर औसतन पार्क होती हैं। इससे वाहनाें की औसतन स्पीड़ मात्र 15 किलोमीटर प्रतिघंटा है। महाराज बाड़ा और उसके आसपास के क्षेत्र में सड़कों पर जाे वाहन पार्क होते हैं 48 प्रतिशत दो पहिया वाहन होते हैं, जबकि 34 प्रतिशत प्राइवेट कारें होती हैं। बाकी के 18 प्रतिशत सवारी वाहन होते हैं। इसके कारण इन मार्गो पर वाहन चलाना तो दूर पैदल चलना भी मुशिकल होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *