श्योपुर में अज्ञात बीमारी से मचा हंडकंप, 3 की मौत, 15 गंभीर बीमार

श्योपुर. जिले के विजयपुर में पारोंद गांव में अज्ञात बीमारी की दस्तक के बाद उल्टी, दस्त, बुखार से लगभग डेढ़ दर्जन लोग गंभीर रूप से बीमार हो गये हैैं। जबकि वहीं पारोंद गांव में उल्टी दस्त से पीडि़त 3 लोगों की अज्ञात बीमारी से अचानक मौत हो गयी है।
बच्चे और महिलायें हैं पीडित बीमारी से
मिली जानकारी के मुताबिक मरने वालों में एक महिला और 2 मासूम बच्चे हैं। इस बीमारी से सबसे अधिक बच्चे और महिलायें प्रभावित है। उल्टी दस्त की शिकायत के बाद लोग बीमार पड़ने लगे हैं। पारोंद गांव में बीमार पड़े लोगों को उपचार के लिये उनके परिजन मुरैना और विजयपुर के स्वास्थ्य केन्द्रों में भर्ती कराकर उसका उपचार करा रहे हैं।
सीएचएमओ पहुंचे गांव
8 बीमार लोगों को विजयपुर उप-स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया जा रहा है। जबकि कुछ लोगों को मुरैना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिससे उनका इलाज चल रहा है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है और आनन-फानन में सीएमएचओ बीएल यादव डॉक्टरों और पैरामेडीकल स्टाफ की टीम के साथ गांव पहुंच गये हैं। जहां डाक्टरों की टीम मौके पर ही बीमारी का हेल्थ चेकअप करते हुए उन्हें मौके पर दवाईयों दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *