महिला अफसर और पूर्व विधायक में पानी निकालने पर तू-तड़ाक, भाजपा नेता बोले नौकरी से निकलवा दूंगा, SDM बोलीं चल दफा हो

उज्जैन. उज्जैन के बड़नगर से भाजपा के पूर्व विधायक शांतिलाल धबाई और SDM निधि सिंह के बीच तू-तड़ाक का VIDEO सामने आया है। SDM पानी निकासी के लिए अवरोध हटवाने पहुंची थीं, तभी वहां पूर्व विधायक ने समर्थकों के साथ आकर काम रोकने को कहा। इसके बाद शुरू हुई बहस तू-तू मैं-मैं तक आ पहुंची और पूर्व विधायक SDM को नौकरी से निकलवाने की धमकी देने लगे। बदले में SDM ने भी कह दिया जो बने कर लेना, चल दफा हो यहां से।

लोगों ने की थी घरों में पानी घुसने की शिकायत
शहर के बंगरेड इलाके के लोगों ने घरों में बारिश का पानी घुसने की शिकायत SDM से की थी। बताया था कि मदन नागर के रास्ते में अवरोध लगाने से पानी घरों में भर रहा है। इस पर SDM अमले के साथ मंगलवार को पानी निकासी के रास्ते में आ रही बाधा हटवाने पहुंची थीं। जब अवरोध हटाया जा रहा था, तभी पूर्व विधायक भी समर्थकों के साथ पहुंच गए। हालांकि SDM के सामने उनकी एक न चली और उन्हें बैरंग लौटना पड़ा। बताया जा रहा है कि बड़नगर से केसुल के लिए रास्ता बनाया जा रहा है। SDM जेसीबी की मदद से पानी निकासी के लिए रास्ता बनवा रही थीं। रास्ते के किनारे पूर्व विधायक के एक समर्थक का खेत है। इसमें भी पानी भरा था। पूर्व विधायक चाहते थे कि पहले SDM इस खेत से पानी निकालें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *