LatestNewsराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

जख्मी बालिका मामा-मामा चिल्लाती रही, सीएम शिवराज मंच से भाषण दे रहे देखा तक नहीं, रोड शो करके रवाना

मुरैना. एक मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान रविवार की देर शाम चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। दूसरी ओर मंच के नीचे कीरतपुर गांव निवासी अंकिता यादव अपने चाचा व अन्य के साथ मामा-मामा चिल्ला रही थी। वह घायल अवस्था में थी। उसके सिर पर पट्टी बंधी थी। वह अपना आवेदन हवा में लहरा रही थी। पुलिस वालों ने उससे आवेदन छीनना चाहा लेकिन उसने कहा कि वह केवल मामा को  ही देगी। सीएम ने उससे आवेदन मंगाया लेकिन वह उससे मिले नहीं।
अंकिता अपने चाचाओं के साथ जिला अस्पताल में भर्ती हैं। आपको बता दें कि बालिका अंकिता यादव अपने चाचा सोनू यादव व दोनों अन्य चाचा बिजौली गांव से गुजर रहे थे। उसी दौरान हरिगवां गांव निवासी दल्लो गुर्जर व सुनील गुर्जर आधा सैकड़ा गांय भैसों के साथ आ रहे थे। उन्होंने जब उनसे भैंसों को हटा कर रास्ता देने की बात कहीं तो पहले तो उन्होंने उन्हें गालियां दी जब रोका तो लाठी डंडे लेकर टूट पड़े तथा चाचा भतीजी को सिर में लाठियां मारकर जख्मी कर दिया। घायल अवस्था में वह लोग सरायछोला थाने पहुंचे तथा आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।

रोड शो के दौरान पहुंची तो मंगाया आवेदन
जब सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अंकिता की बात नहीं सुनी तो वह रोड शो के दौरान उनकी गाड़ी के सामने पहुंच गई। इस पर सीएम ने उससे आवेदन मंगाया लेकिन कोई सुनवाई नहीं की।
मेरी भी सुन लो मामा, चिल्लाती रही अंकिता
सीएम शिवराज सिंह चौहान मंच से भाषण दे रहे थे उधर अंकिता सीएम के ठीक सामने बैठी मामा मेरी भी सुन लो, यह कहकर चिल्लाती रही लेकिन सीएम ने उसे अपने पास बुलाना तक उचित नहीं समझा। यह कहना है अंकिता के चाचा सोनू यादव का।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al virüsbet medusabahis medusabahis giriş grandpashabet grandpashabet giriş jojobet jojobet giriş vaycasino vaycasino giriş pusulabet pusulabet giriş perabet perabet giriş perabet perabet giriş matbet slot oyna perabet perabet giriş hiltonbet perabet perabet perabet betnano holiganbet galabet kalebet holiganbet kingbetting kingbetting giriş lunabet lunabet giriş rulobet betpas atlasbet