भिंड में डेयरी पर छापा, 5 हजार लीटर दूध बहाया, खतरनाक केमिकल बरामद, हो सकता है कैंसर

भिंड. फूल कस्बे में सुरपुरा रोड पर बुधवार की रात को खंडहरनुमा मकान में चल रही एक डेयरी पर छापामार कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में नकली दूध पकड़ा गया। डेयरी संचालक के रामनगर स्थित गोदाम पर भी दबिश देकर केमिकल जब्त किए गए। 5 हजार लीटर नकली दूध को प्रशासन ने मौके पर ही नष्ट कराया हालांकि डेयरी संचालक धीरेंद्र सिंह भदौरिया फरार हो गया।
दोनों गोदामों को सील किया
माचिस की तीली के संपर्क में आते ही आग पकड़ने वाले 100 प्रतिशत शुद्ध स्प्रिट (एथेनॉल), शैंपू और हाड्रोजन जैसे खतरनाक केमिकल से डेयरी पर नकली दूध तैयार किया जा रहा था। जानकारी मिलने पर कलेक्टर छोटे सिंह, एएसपी संजीव कंचन भी पहुंच गए। डॉक्टरों के अनुसार ऐसे दूध के लगातार सेवन से आंतों की सूजन, किडनी और कैंसर जैसी खतरनाक बीमारियों के खतरे की आशंका रहती है। लहार एसडीएम ओएन सिंह का कहना है कि डेयरी पर खतरनाक केमिकल से दूध बनाया जा रहा था। दोनों गोदामों को सील किया गया है। डेयरी संचालक के खिलाफ एफआईआर भी कराई जाएगी।
इतना प्योर स्प्रिट तो हमें भी नहीं मिलता- डॉ. डीके शर्मा
छापे के दौरान फूप बीएमओ डॉ. डीके शर्मा भी मौके पर पहुंचे यहां एथेनॉल के डिब्बे देख वे हैरत में पड गए। वे बोले इतना प्योर स्प्रिट तो हमें भी नहीं मिलता है। इस स्प्रिट का उपयोग अस्पताल में घव साफ करने और ऑपरेशन के औजार साफ करने में होता है लेकिन वह भी इतना शुद्ध होगा। एथेनॉल या एल्कोहल का उपयोग शराब में किया जाता है। एसडीएम ओएन सिंह ने बताया कि कारखाने के पास इतनी तेज गंध आ रही थी कि खड़ा होना मुश्किल था। बावजूद किसी ने शिकायत दर्ज नहीं कराई। एमडी डॉ. शैलेंद्र परिहार ने बताया कि एथेनॉल एक प्रकार का शुद्ध स्प्रिट है इसका लगतार सेवन करने से आंत, लीवर, गुर्दे संबंधी बीमारियां होती है। यहां तक कि इससे कैंसर का भी खतरा रहता है। केमिकल से बना दूध शरीर के लिए धीमे-धीमे जहर का कार्य करता है।
यह केमिकल बरामद
17 बोरी माल्टो डेक्सिन पाउडर बरामद हुआ
19 कार्टन रिफाइंड ऑयल मिला
300 ली. पॉम ऑयल
09 केन हाइड्रोजन (20ली. वाली)
20 डिब्बे शैंपू के
3 डिब्बे एथेनॉल (100 प्रतिशत शुद्ध स्प्रिट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *