7th Pay Commission-सरकारी कर्मचारियों के लिये अच्छी खबर, इस माह आयेगा बकाया डीए एरियर, सरकार ने दी स्वीकृति
नई दिल्ली. 7th Pay Commission Latest News सरकारी कर्मचारियों के लिये बड़ी खुशखबरी है अब आपको बड़ा फायदा होने वाला है। केन्द्र सरकार के बाद कई राज्यों ने भी डीए (Dearness Allowance) में बढ़ोत्तरी की है। कई राज्यों के कर्मचारियों का डीए भी केन्द्रीय कर्मचारियों के बराबर यही 34% है। इसी क्रम में अब खबर आ रही है कि महाराष्ट्र सरकार भी अपने कर्मचारियों को खुशखबरी दे सकती है।
लाखों कर्मचारियों को होगा लाभ
महाराष्ट्र सरकार ने सातवें वेतन आयोग (7th Pay Commission) के तहत एरियर के बकाये की तीसरी किश्त देने का ऐलान किया है। गौरतलब है कि सरकार इसकी 2 किश्त पहले ही दे चुकी है। सरकार के इस फैसले से महाराष्ट्र सरकार के करीब 17 लाख कर्मचारियों को सीधा लाभ मिलेगा। ऐसा बताया जा रहा है कि इस माह तीसरी किश्त आयेगी।
जानिये कैसे मिलेगा भुगतान
गौरतलब है कि महाराष्ट्र सरकार साल 2019 में राज्य सरकार के कर्मचारियों के साथ जिला परिषद और नगर निगम के कर्मचारियों के लिये भी 7वां वेतन आयोग (7th Pay Commission) लागू किया गया है। इसके बाद सरकार ने यह तय किया कि वर्ष 2019-20 से 5 वर्षो में 5 किश्तों में कर्मचारियों को उनकी बकाया राशि का भुगतान किया जायेगा। इसके तहत अभी तक कर्मचारियों को 2 किश्त मिल चुकी है। अब तीसरी किश्त मिलने के बाद चौथी और पांचवी किश्त और बाकी रह जायेंगी।
कर्मचारी होंगे माला-माल
सरकार के इस फैसले से कर्मचारियों की बल्ले -बल्ले हो जायेगी। सरकारी कर्मचारियों में ग्रुप ए के अधिकारियों की बात करें तो उन्हें 30 से 40 हजार रूपये का लाभ होगा। वहीं, ग्रुप बी वाले अधिकारियों को 20 से 30 हजार रूपये का लाभ होगा। इसके तहत ग्रुप सी वालों को 10 से 15 हजार और चौथी श्रेणी वालों को 8 से 10 हजार रूपये का लाभ होगा। आपको बता दें कि महाराष्ट्र के सरकारी कर्मचारियों को 31 प्रतिशत डीए का लाभ मिल रहा है।
