अग्निवीर आन्दोलन से ग्वालियर की स्थिति सामान्य, स्टेशन और गोला का मंदिर पर तैनात पुलिस बल

ग्वालियर. गुरूवार की दोपहर में अग्निवीर योजना के संबंध में फौज में भर्ती करने का विरोध करे युवाओं ने गोला का मंदिर चौराहा से लेकर बिरलानगर स्टेशन को पूरी तरह रेल संचालन 3 घंटे की बंद कर दिया था हालांकि पुलिस ने महज 3 घंटे पूरी स्थिति पर नियंत्रण पा लिया था। इसकी पूरी तरह से मॉनीटरिंग एडीजी ग्वालियर रेंज डीनिवास वर्मा, संभागायुक्त आशीष सक्सैना कर रहे थे।
गोला का मंदिर चौराहा, बिरला नगर पर स्थिति सामान्य
शुक्रवार की सुबह से पुलिस पूरी तरह अलर्ट थी हर आने जाने वाले वाहनों के अलावा संदिग्ध युवाओं को चैक कर रही थी। रेलवे स्टेशन बिरला नगर पर आरपीएफ पुलिस फोर्स तैनात था। ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर भी जीआरपी, आरपीएफ और पड़ाव पूरे इलाके में सतर्क थी।
रेल आवागमन प्रभावित है अभी
ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर आने जाने वाली ट्रेने अभी प्रभावित हो रही है सुबह -शाम तक यात्रियों को शीतल जल पिलाने वाले समाजसेवी कार्यकर्त्ताओं ने बताया न तो स्टेशन पर यात्री आये और न हीं समय पर ट्रेने आ रही है। दिल्ली की ओर आने वाली और दिल्ली की जाने वाली ट्रेनों का संचालन समय पर नहीं हो पा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *