इनकम टैक्स का छापा-राजू नागरिया के अलावा 20 ठिकानों पर कार्यवाही

ग्वालियर. इनकम टैक्स की इन्वेस्टीकेशन विंग द्वारा गुटका किंग राजू नागरिया के 6 ठिकानों के अलावा 15 ठिकानों पर कार्यवाही की जा रही है। शुक्रवार के दूसरे दिन चल रही छापे की कार्यवाही में दूसरे दिन काफी बेनामी संपत्ति के कागजात मिले हैं। लेकिन टीम दूसरे दिन बेनामी संपत्ति के जो कागजात तलाश रही है। वह कागजात अभी नहीं मिले है।
इस संबंध में राजू नागरिया के यहां पर टेलीफोन और मोबाइल टीम के कब्जे में जो कर्मचारी काम करते हैं उन्हें घर के अन्दर इनकम टैक्स की टीम नहीं जाने दिया और परिवार के लोगों को बाहर नहीं आने दिया गया है। बेनामी संपत्ति के कागजात तलाशने के लिये कलेक्ट्रेट के पटवारी के पति के यहां भी टीम कागजात तलाशने में जुटी है। यह जानकारी इनकमटैक्स के सूत्र ने नाम न उजागर करने की शर्त लंच के दौरान शेयर की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *