Agneepath Scheme Protest-बिहार, तेलंगाना सहित 13 राज्यों में पहुंची हिंसा की आग अभी तक 172 गिरफ्तार

बिहार के कुल्हड़िया स्टेशन पर प्रदर्शनकारियों ने विरोध प्रदर्शन किया.नई दिल्ली. केन्द्र सरकार की अग्निपथ योजना का विरोध उत्तरप्रदेश से तेलंगाना तक 13 राज्यों में फैल गया है। सबसे अधिक असर बिहार में देखा जा रहा है। सेना भर्ती की तैयारी करने वाले सड़कों पर उतरकर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। बस ट्रेनें फूंकी जा रही है। सड़कों पर जाम लगाया जा रहा है। पुलिस -प्रशासन से जुड़े लोगों पर पथराव हो रहा है। हिंसा फैलाने वाले 172 प्रदर्शनकारियों को अब तक गिरफ्तार किया जा चुका है। CCTV फुटेज के माध्यम से आरोपियों की पहचान की जा रही है। रेलवे को 164 ट्रेने रद्द करनी पड़ी हैं तो वहीं 238 ट्रेनें प्रभावित हुई है।

हादसा
बिहार में 16 प्रदर्शनकारी गिरफ्तार
नालंदा के इस्लामपुरा रेलवे स्टेशन पर मगध एक्सप्रेस की 4 कोच फूंक दिये। पथराव भी किया गया। स्टेशन के आसपास भारी तादाद में पुलिस तैनात है। आरा में कुल्हडि़या स्टेशन पर प्रदर्शनकारियों ने ट्रेन को जला दिया। प्रदर्शनकारियों ने पैसेंजर ट्रेन में आग लगा दी। पटना-पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेन लाइन पर आगजनी कर परिचालन बाधित कर दिया।

हादसा
650 लोगों के खिलाफ एफआईआर
पुलिस ने 650 से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 16 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है। बिहिया रेलवे स्टेशन पर रेलवे ट्रैक जाम कर दिया गया है। टिकट काउंटर से करीब 3 लाख रूपये लूट लिये। जीआरपी में भी प्रदर्शनकारियों ने लूटपाट की। घटनास्थल पर पहुंचे बिहिया थाना प्रभारी पर छात्रों ने हमला कर दिया। थाना प्रभारी के सिर में चोट आयी । हंगामे के दौरान प्रदर्शनकारियों ने एक रिपोर्टर का मोबाइल छीनकर तोड़ दिया। सुपौल के लोहियानगर चौक ढाला के पास प्रदर्शनकारियों ने ट्रेन को आग लगा दी। हाजीपुर के में सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए हाजीपुर रेलवे स्टेशन पर विरोध दर्ज कराया।

हादसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *