सीएम ने महापौर प्रत्याशी सुमन का दाखिल करवाया नामांकन, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री माैजूद रहे

ग्वालियर. भाजपा प्रत्याशी सुमन शर्मा ने शुक्रवार दाेपहर 3 बजे मंशापूर्ण हनुमान मंदिर पर पूजा करने के कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन परचा दाखिल किया। इस दाैरान सीएम शिवराज सिंह चाैहान, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बीडी शर्मा, केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह ताेमर, ज्याेतिरादित्य सिंधिया, सांसद विवेक नारायण शेजवलकर भी माैजूद थे। पर्चा दाखिल करने से पहले भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं ने सत्संग किया और भजन गाए। वहीं मंशापूर्ण हनुमान मंदिर में नामांकन परचा की भी पूजा की गई और केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने सुमन शर्मा काे भाजपा का गमछा ओढ़ाया। इसके बाद नामांकन दाखिल करने के लिए काफिला रवाना हुआ।

परचा दाखिल कराने CM, प्रदेश अध्यक्ष, सिंधिया व सांसद कलेक्ट्रेट पहुंचे
भाजपा से महापौर पद की उम्मीदवार सुमन शर्मा शुक्रवार परचा दाखिल किया। परचा दाखिल कराने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के अलावा सांसद विवेक नारायण शेजवलकर भी कलेक्ट्रेट पहुंचे। शीर्ष नेताओं की मौजूदगी से भाजपा इस बात का संदेश दिया कि नगरीय निकाय चुनाव में पार्टी एकजुट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *