ग्वालियर में रिश्तेदार ने रिटायर्ड बैंक मैनेजर के न्यूड VIDEO बनाए, होश आया तो महिला साथ थी, ब्लैकमेल कर 2 लाख रुपए मांगे

ग्वालियर. एक रिटायर्ड बैंक मैनेजर को उसके ही रिश्तेदार ने नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश किया। फिर एक महिला के साथ उसके न्यूड वीडियो बना लिए। इसमें उसके दो साथियों ने मदद की। इसके बाद शुरू हुई ब्लैकमेलिंग। रिश्तेदार 70 हजार रुपए ऐंठ चुका था। इसके बाद भी 2 लाख रुपए की डिमांड करने लगा। नहीं देने पर VIDEO वायरल करने की धमकी देने लगा। परेशान होकर पीड़ित ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सभी आरोपी फरार है, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। पड़ाव थाना प्रभारी विवेक अष्ठाना ने बताया, मुरैना में न्यू गांधी कॉलोनी निवासी 62 वर्षीय विशम्भर दयाल शर्मा सहकारी बैंक से रिटायर्ड ब्रांच मैनेजर हैं। उनकी शिकायत पर ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। एक टीम आरोपी की तलाश में मुरैना रवाना की गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

क्या है पूरा मामला
विशम्भर ने पुलिस को बताया, जब शाम को होश आया तो वह एक मकान में थे। उनके कमरे में मनोज के अलावा एक युवक मंगल सिंह और मीरा नाम की महिला थी। उन्होंने बैग चेक किया तो बैग से 50 हजार रुपए गायब थे। मनोज ने कहा, रुपए नहीं है। इसके बाद महिला के साथ बेहोशी की हालत में लिए गए न्यूड VIDEO दिखाए। वे घबरा गए। इसके बाद आरोपियों ने उन्हें ब्लैकमेल किया और 20 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कराए। इसके बाद दो लाख रुपए की मांग की। रिटायर्ड मैनेजर ने रुपयों की व्यवस्था करने ले लिए थोड़ा समय मांगा। बातचीत से मामला निपटाने की कोशिश की। जब बात नहीं बनी तो उन्होंने पुलिस में शिकायत की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *