ग्वालियर में राजश्री गुटखा के ऑफिस के अलावा 6 ठिकानों पर छापा

ग्वालियर. ग्वालियर के गुटखा किंग पर आज सुबह 6 बजे आयकर विभाग की कई टीमों ने एक साथ नकेल कसी। इन पर आयकर विभाग को शक है कि यह करोड़ों का गुटखा कारोबार करते है पर आयकर मुट्ठी भर देते है बस, इसलिए सुबह आयकर विभाग की कई स्थानों पर छापामार कार्रवाई शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार यह छापे कासिम खां का बाड़ा (दाल बाजार), सराफा बाजार, लोहिया बाजार, हरिशंकरपुरम, बहोड़ापुर मे मारे गए। जिन लोगों के घरों और दूसरे ठिकानों पर छापे मारे गए वे सभी आसपास में कहीं ना नहीं से रिश्तेदार है और इनकी पहचान ग्वालियर में गुटखा किंग के नाम पर होती है। रोजाना का करोड़ों का लेन-देन इनके ठिकानों से हो जाता है पर सरकार को उतना आयकर नहीं मिल पाता जितना मिलना चाहिए इसलिए कारोबार पर पैनी नजर रखे हुए था।

आयकर विभाग की टीम ने सुबह 6 बजे ही पान मसाला कारोबारी के विभिन्न ठिकानों को अपने कब्जे में ले लिया था. हालांकि छापेमार कार्रवाई के बारे में अधिकारी अधिकृत कुछ नहीं बता रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से खबर आई है कि पान मसाला कारोबारी की दो दिन बाद ही शादी की सालगिरह है और इस मौके पर बड़े जश्न की तैयारी है. आयोजन में ग्वालियर की कई नामचीन हस्तियों के आने की संभावना है. इस आयोजन की तैयारियों के बीच ही आयकर विभाग के छापे से हड़कंप मच गया है.

यहां मारे छापे
जिनके यहां छापे मारे गए उनमें राजू नगरिया, पराग बिजपुरिया, पवन संबल के नाम सामने आ रहे है। राजू के पास राजश्री गुटखा की एजेंसी है। ग्वालियर में जब कोरोना के चलते लंबा लॉकडाउन था तो राजश्री के दाम आसमान पर थे। 20 रुपए वाली राजश्री 100 रुपए के पार बिक रही थी। इतना ही नहीं राजश्री के बोरे के बोरे ग्वालियर में खाली हो रहे थे और इन्हीं बोरों में रुपए ठूंस-ठूंसकर भरे जा रहे थे। रुपए कितने कमाए, यह रुपए कहां गए इनका ही हिसाब लेने के लिए आयकर विभाग की टीमें ग्वालियर आई। इसके अलावा भी इनके पास गुटखों के दूसरे ब्रांड की एजेंसी है और उसमें भी टैक्स चोरी की बू आयकर विभाग को आ रही है। जानकारों ने कहा कि टैक्स चोरी में माहिर यह लोग एमसीएक्स में भी खूब काला-पीला करने में एक्सपर्ट है और इसका भी खाता आयकर विभाग के अफसर अपने हाथों में लेकर पहुंचे है।

दफ्तरों के साथ गोदामों और घरों की रैकी भी कर रखी थी
छापा भोपाल से आई टीमों ने मारा। इन टीमों के हाथ में टैक्स चुराने वाले इन गुटखा किंग की पूरी कुंडली थी। यह हिसाब किताब भी इनके हाथों में था कि कब-कब कितना माल कहां से आया और कहां गया, और अनुमानित कितना आयकर इन्होंने चुराया है। आयकर इन्होंने चुराया है। आयकर टीमों ने इनके दफ्तरों के साथ गोदामों और घरों की रैकी भी कर रखी थी इसलिए जैसे ही एक साथ तय टाइम पर छापे मारे गए उसे वहीं रोक लिया गया। सभी के मोबाइल ले लिए गए और ना तो किसी को बाहर से अंदर आने दिया ना ही किसी को अंदर से बाहर जाने दिया। दूध देने वालों को भी बाहर से लौटा दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *