16वें राष्ट्रपति के चुनाव की अधिसूचना जारी, पहले ही दिन 11 उम्मीदवारों ने दाखिल किये नामांकन

नई दिल्ली. बुधवार को चुनाव आयोग ने भारत के 16वें राष्ट्रपति के लिए चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी। इसके साथ ही नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू हो गयी। नामांकन के पहले ही दिन 11 उम्मीदवारों ने अपने नामांकल दाखिल किये। इनमें से एक को कागजात पूरे नहीं होने की वजह से खारिज कर दिया गया। आपको बता दें कि राष्ट्रपति चुनाव के लिए उम्‍मीदवार 29 जून तक नामांकन भर सकेंगे और नामांकन पत्रों की जांच 30 जून को होगी। नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 2 जुलाई है। वहीं जरुरी हुआ तो राष्ट्रपति चुनाव के लिए 18 जुलाई को मतदान होगा, जबकि मतगणना के लिए 21 जुलाई की तारीख तय है।

राष्‍ट्रपति राम नाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्‍त हो रहा है, और 25 जुलाई तक नये राष्ट्रपति को कार्यभार संभालना होगा। इस बार का राष्ट्रपति चुनाव काफी दिलचस्प होने वाला है। बुधवार को एक तरफ नामांकन की प्रक्रिया शुरु हुई, तो दूसरी तरफ विपक्षी दलों ने बैठक कर फैसला लिया, कि वो एक साझा उम्मीदवार चुनेंगे और सभी विपक्षी दल उसे वोट देंगे। यानी इस बार सत्ताधारी दल बीजेपी के उम्मीदवार को कड़ी टक्कर मिलने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *