LPG कनेक्शन 750 रुपए महंगा, दो सिलेंडर लिए तो 1500 रु. ज्यादा लगेंगे

नई दिल्ली. आज से महंगाई का बड़ा झटका लगने वाला है। घरेलू गैस सिलेंडर का नया कनेक्शन अब 750 रुपए महंगा मिलेगा। कनेक्शन के साथ दूसरा सिलेंडर भी चाहिए तो 1500 रुपए ज्यादा लगेंगे। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का फायदा लेने वाले भी इसके दायरे में आएंगे। डबल सिलेंडर के लिए उन्हें बढ़ी सिक्योरिटी मनी देनी होगी। एक अच्छी खबर ये है कि 5G का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है। सरकार अगले महीने इसके स्पेक्ट्रम नीलाम करेगी। इसके बाद अगले साल तक कंपनियां ये सर्विस शुरू कर देंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *