ग्वालियर महापौर पद के लिए सुमन शर्मा का नाम तय
ग्वालियर. बीजेपी ने ग्वालियर से भी महापौर प्रत्याशी की घोषणा कर दी हैं। लंबी गहमागहमी के बाद पार्टी ने सुमन शर्मा को महापौर का प्रत्याशी बनाया हैं। सुमन शर्मा को केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का समर्थक माना जाता हैं। बता दें कि ग्वालियर में बीजेपी ने सबसे आखिरी में प्रत्याशी उतारा हैं। बीजेपी ने अब सभी 16 नगर निगमों में अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी हैं।
सुमन शर्मा का मुकाबला शोभा सिकरवार से
सुमन शर्मा को टिकट मिलने के बाद ग्वालियर में मेयर के चुनाव की स्थिति क्लीयर हो गई हैं। कांग्रेस ने यहां से विधायक शोभा सिकरवार को टिकट दिया हैं। उनका मुकाबला अब सुमन शर्मा से होगा। BJP में बड़ी गहमागहमी के बाद टिकट फाइनल हुआ हैं।
कौन हैं सुमन शर्मा
ग्वालियर में BJP की महापौर प्रत्याशी सुमन शर्मा को केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का समर्थक माना जाता है, वह प्रदेश महिला मोर्चे में प्रदेश महामंत्री रही हैं। जबकि महिला कार्यसमिति में भी रही हैं। इसके अलावा सुमन शर्मा फिल्म सेंसर बोर्ड की कार्य सदस्य हैं, वह वॉलीबाल की खिलाड़ी भी रह चुकी हैं। सुमन शर्मा के ससुर धर्मवीर शर्मा भी विधायक रह चुके हैं, वह लंबे समय से बीजेपी में सक्रिए हैं, जिसके चलते इस बार उन्हें महापौर का प्रत्याशी बनाया गया हैं।
नरोत्तम मिश्रा ने पहले दिन से सुमन शर्मा का नाम लिया
पहले दिन से प्रदेश गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने महापौर पद के लिये सुमन शर्मा का नाम दिया था दो कद्दावर मंत्रियों के बीच चल रही रस्साकशी में उलझ गया है संभागीय कोर समिति में चर्चा में सबसे ऊपर सुमन शर्मा का भी छाया रहा है। इसी बीच पैनल में सिंधिया समर्थकों ने सीधे जिला पदाधिकारी को विश्वास लेकर संभागीय कोर समिति में पार्षद पैनल में एक ही पार्षद प्रत्याशी का नाम भेजा। इस बात पर भी नरोत्तम मिश्रा आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा भाजपा वार्डो में एक कार्यकर्त्ता है जो प्रत्याशी चुनाव लड़ेगा ऐसी परंपरा तो भाजपा में कभी नहीं है। इस मामले में मंत्री अरविंद भदौरिया, पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया ने भी आपत्ति दर्ज कराई।
संघ पदाधिकारी भी सक्रिय है नगरनिकाय चुनाव में
सूत्रों मिली जानकारी के अनुसार, आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि इस बार नगरनिकाय चुनाव में संघ के पदाधिकारी भी सक्रिय है जिसमें कि प्रांत सह कार्यवाह का भांजे के टिकट के लिये पहल कर रहे हैं। वार्ड 25 के अज्जू बिल्डर, वार्ड 18 में दिनेश शर्मा का भी उछल कर सामने आया हैं।
