ट्रेनी वायुसेना अधिकारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, सुसाइड नोट में लिखा हैप्पी बर्थडे पापा सॉरी
ग्वालियर. वायुसेना के फ्लाइंग अधिकारी ने फांसी लगाकर जान दे दी है। जिस वक्त उसने फांसी लगाई वह यूनिफार्म में था और कान में मोबाइल के ईयरपोर्ट लगे थे। ऑफिसर की अभी शादी नहीं हुई है और हो सकता है मोत के समय वह किसी से बात कर रहा हो। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को निगरानी में लेकिर जांच शुरू कर दी है। स्पॉट पर सुसाइड नोट और एक डायरी मिली है। जिसमें मौत से पहले अधिकारी ने लिखा है। हैप्पी बर्थडे पापा, सॉरी इसे सुसाइड नोट भी माना जा रहा है। पुलिस ने शव को डेड हाउस भेजने के बाद डायरी और अधिकारी के फोन को निगरानी में ले लिया है। आत्महत्या के पीछे के कारणों की पुलिस जांच-पड़ताल कर रही हैं।
कान में लगे से इयरफोन
मृतक एयरफोर्स में अधिकारी है और उसके कान में ब्लूट्रूथ वाला वायरलेस ईयरफोन लगा मिला है। मृतक मूल रूप से भावनगर गुजरात का निवासी है। उसकी शादी अभी तक नहीं हुई है। एयरफोर्स अधिकारी बनने के लिये उसने कड़ी मेहनत की थी। मृतक मौत के समय किससे बात कर रहा था यह साफ नहीं हो सकता है। पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाने के लिये उसका मोबाइल निगरानी में लिया है, हैप्पी बर्थडे पापा, सॉरी।
