शोपिया में सुरक्षाबलों ने लश्कर 2 आतंकी मार गिराये
शोपियां. कुलगाम में 2 जून को बैंक मैनेजर विजयकुमार की हत्या करने वाले आतंकवादियों को सुरक्षाबलों ने लश्कर के 2 आंतंकियों को मौत के घाट उतार दिया है। इसमें एक बैंक मैनेजर की हत्या में शामिल था। मारे गये आतंकवादियों में से एक की पहचान शोपियां के जान मोहम्मद लोन के रूप् में हुई है। यह लश्कर-ए-तैयबा आतंकी संगठन से जुड़ा हुआ था और 2 जून को बैंक मैनेजर की हत्या में शामिल था। इसके अलावा दूसरे आतंकी की पहचान तुफैला गनी के रूप् में हुई है। उसके कब्जे से एके-47 और एक पिस्टल बरामद की गयी है।
घाटी इस वर्ष 102 आतंकियों का सफाया
कश्मीर घाटी में सुरक्षाबलों ने आतंकवादी संगठनों को बड़ा झटका दिया है। घाटी में इस वर्ष अभी तक हुई मुठभेड़ में 102 आतंकवादियों का सफाया किया गया है। आईजी कश्मीर विजयकुमार के अनुसार मारे गये इन दहशतगर्दो में 71 स्थानीय व 29 पाकिस्तानी आतंकी शामिल है। सुरक्षा बलों की ओर से की गयी इस बड़ी कार्यवाही का सबसे अधिक नुकसान लश्कर-ए-तैयबा को हुआ है। जिसके 65 आतंकवादी मारे गये है। जबकि जैश-ए-मोहम्मद ने 24 आतंकियों को मारा गया है। बाकी अंसार गज्वातुल हिन्द और आईएसजेके से संबंधित थे।
