राहुल से तीसरे दिन ED की पूछताछ, भोजन के लिये निकले राहुल, बाहर कांग्रेसियों ने जमकर किया विरोध प्रदर्शन

नई दिल्ली. कांगेस नेताओं और कार्यकर्त्ताओं ने राहुल गांधी से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की पूछताछ के तीसरे दिन बुधवार को भी विरोध प्रदर्शन किया और जिसके बाद पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में ले लिया। मुख्य विपक्ष्ी दल ने दावा किया है कि पार्टी नेताओं और कार्यकर्त्ताओं को कांग्रेस मुख्यालय पहुंचने से रोका जा रहा है तथा सिर्फ 2 मुख्यमंत्रियों अशोक गहलोत और भूपेश बघेल को 24 अकबर रोड पहुंचने की अनुमति दी गयी है। उसने यह भी कहा है कि कांग्रेस और राहुल गांधी झुकने वाले नहीं है।


कांग्रेस नेता ने बताया कि भारतीय युवा कांग्रेस और महिला कांग्रेस की कई सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस बीच कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं और पुलिस के बीच धक्कामुक्की भी हुई। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्त्ताओं ने ईडी मुख्यालय के निकट प्रदर्शन किया। कांग्रेस के अनुसार, सांसद मणिकम टैगोर, ए चेल्लाकुमार, अमरसिंह और जय कुमार विजय वसंत तथा भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी और दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल चौधरी को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
दिल्ली पुलिस भाजपा के एजेंट की तरह काम कर रही-सांसद टैगोर
कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने कहा है कि पार्टी कई सांसदों को जब कांग्रेस मुख्यालय नहीं जाने दिया गया तो उन्होंने संसद भवन परिसर में जाने की कोशिश की ताकि वह महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने प्रदर्शन कर सकें। लेकिन उन्हें संसद परिसर में प्रवेश नहीं करने दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस भाजपा के एजेंट की तरह काम कर रही है। लोकसभा में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि देश में यह क्या हो रहा है? क्या हम बनाना रिपब्लिक हो चुके हैं? क्या यही लोकतंत्र है? संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *