सीएम हाउस में महापौर टिकट वितरण को लेकर बैठक, प्रत्याशियों के नामों को फाइनल करने पर मंथन
भोपाल. भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा व स्थानीय निकाय चुनाव प्रबंधन समिति के सदस्यों के साथ चर्चा कर आगामी रणनीति पर विचार किया। इसके बाद हितानंद शर्मा, वीडी शर्मा सीएम निवास पहुंचे। यहां महापौर टिकट को लेकर चर्चा हो रही है। सीएम शिवराज सिंह चौहान, वीडी शर्मा हितानंद शर्मा से चर्चा कर रहे हैं।
महापौर के टिकट के लिए BJP में उठापटक जारी है। आज सुबह केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से CM हाउस में मुलाकात की। इसके बाद BJP ऑफिस में पार्टी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा के साथ बैठक में शामिल हुए। डेढ़ घंटे चली बैठक में महापौर उम्मीदवारों के नाम को लेकर मंथन हुआ। सिंधिया अपने एक समर्थक को टिकट दिलाने पर अड़े हुए हैं।
