सिंधिया अपने समर्थक को महापौर के लिए टिकट दिलाने पर अड़े

भोपाल. आज सुबह केंद्रीय मंत्री ज्योरादित्य सिंधिया मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात करने उनके आवास पर पहुंचे। इसके बाद आज सुबह से ही बीजेपी में महापौर पद के उम्मीदवारों को लेकर मंथन हुआ। इसमें सिंधिया भी शामिल हुए। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीच लगभग डेढ़ घंटे बैठक चली। बैठक के बाद सिंधिया कार्यालय से रवाना हो गए।

बताया जा रहा है कि सिंधिया एक टिकट के लिए अड़े हुए हैं कि उनके समर्थक को टिकट मिले। दरअसल, सिंधिया आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अपना प्रभाव नगरीय निकाय चुनाव से छोड़ना चाहते हैं, ताकि क्षेत्र में उनके पक्ष में मैसेज जा सके। इसलिए वे अपने कोटे से टिकल दिलाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *