भोपाल में मेयर के लिए घमासान, विधायक मालती के पक्ष में और संगठन दूसरा विकल्प तलाश रहा

भोपाल. भाजपा अभी तक किसी भी नगर निगम के लिए मेयर का चेहरा तय नहीं कर पाई है। भोपाल में मेयर प्रत्याशी के लिए सबसे ज्यादा घमासान मचा है। पार्टी ने एक नाम पर सहमति बनाने के लिए सरकार और संगठन के नेताओं को बुलाया था। मेयर के नाम को लेकर बंद कमरे में सांसद, विधायक, जिलाध्यक्ष के साथ वन टू वन बैठक की गई।

इसमें विधायकों की तरफ से मालती राय का नाम सुझाया गया है, जबकि संगठन दूसरा विकल्प भी तलाश रहा है। ऐसे में कोई चौंकाने वाला चेहरा भी सामने आ सकता है। भोपाल के मेयर के टिकट के लिए प्रदेश भाजपा कार्यालय में ढाई घंटे बैठक चली। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने वन टू वन बैठकें ली।

सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर, मंत्री विश्वास सारंग, विधायक रामेश्वर शर्मा, कृष्णा गौर और जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी के साथ वन टू वन बंद कमरे में संभावित नामों पर चर्चा हुई। पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता और प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक शर्मा से भी सलाह ली गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *