दतिया पहुंचते ही गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने किया वार्डो का भ्रमण, लोगों की समस्यायें जानी और मौके पर ही किया निराकरण
दतिया. मप्र सरकार के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा दतिया शहर के वार्डो में डोर-टू-डोर संपर्क के लिये निकले। इस बीच गृहमंत्री अकेले ही पैदल भ्रमण करते हुए वार्ड की गलियों में चहलकदमी की। उन्होंने स्थानीय निवासियों का हाल चाल जाना और उनकी समस्याओं को सुना। गृहमंत्री को गलियों में देखकर आमजन ने अपनी समस्यायें भी बताई। इस पर गृहमंत्री ने मौके पर ही निराकरण करने के लिये संबंधित अधिकारियों को फोन लगाकर निर्देश भी दिये।
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने डोर-टू-डोर वार्ड क्रमांक 35 पंचशीलनगर कॉलोनी, एमसीआई गोदाम पहुंचकर नागरिकों की समस्याओं को सुना और उनके निराकरण के अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होंने इस बीच नागरिकों से चचा्र करते हुए शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन के साथ योजनाओं से मिलने वाले लाभ की भी जानकारी दी।

