3 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी में उपयोग की 12 बाइक बरामद
ग्वालियर एसएसपी अमित सांघी को खबर मिली कि थाना भितरवार क्षेत्रान्तर्गत देवगढ़ की पहाडि़या के पास 3 शातिर वाहन चोर, चोरी के वाहनों की डीलिंग करने के उद्देष्य से बिना नंबर की मोटर सायकिल लिये खड़े है।
क्या है घटनाक्रम
एसडीओपी भितरवार अभिनव बारंगे ने कार्यवाही करते हुए टीआई भितरवार प्रषांत शर्मा ने पुलिस टीम को देवगढ़ की पहाडि़या के पास जाकर देखा गया तो वहां उन्हे बिना नंबर की 2 बाइक के साथ 3 संदिग्ध लोग खड़े दिखाई दिये, पुलिस टीम को अपनी ओर आता देख उक्त संदिग्धों द्वारा मोटर सायकिल सहित भागने का प्रयास किया, परन्तु पुलिस टीम द्वारा उक्त शातिर चोरों को घेराबंदी करके धरदबोच लिया गया। पकड़े गये चोरों से मोटर सायकिल के संबंध मे पूछताछ करने उनके द्वारा उक्त दोनों मोटर सायकिल चोरी की होना बताया गया। उक्त शातिर चोरों से और अधिक पूछताछ करने पर उन्होने बताया कि उनके द्वारा जिले में विभिन्न स्थानों पर से कई मोटर सायकिलें चोरी की गई है। पकड़े गये तीनों शातिर चोरांे की निषादेही पर पुलिस टीम द्वारा उनके घर से चोरी की बारदातों में प्रयुक्त की गई मोटर साईकिल सहित कुल 12 मोटर सायकिलों को बरामद कर लिया गया हैै। पुलिस टीम द्वारा पकड़े गये वाहन चोरों के विरूद्ध थाना भितरवार में प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर उनको विधिवत् गिरफ्तार किया गया।
पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किये गये वाहन चोरों से जिले में हुई अन्य वाहन चोरी की घटनाओं के संबंध में पूछताछ की जा रही है तथा यह भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इन शातिर वाहन चोरों द्वारा चोरी के वाहनों को कहां-कहां पर ठिकाने लगाया जाता था।

