करौली माता मंदिर के पास IPL सट्टा खिलाते हुए सटोरिया गिरफ्तार

सट्टेवाज से एक वीवो कम्पनी का मोबाइल तथा 20,000 रूपये नगद जप्त किये, जप्त मोबाइल में लाखों का हिसाब-किताव भी मिला।
अंर्तराज्यीय बुग्गी झांसी में बैठकर ग्वालियर में लाईन देकर चला रहा था IPL  सट्टे का कारोबार।
अंर्तराज्यीय बुग्गी के खिलाफ पुलिस ने की धारा 109 भादवि की कार्यवाही।
ग्वालियर सूचना मिली कि थाना विष्वविद्यालय क्षेत्रान्तर्गत करौली माता मंदिर के पास एक एक लड़का आईपीएल क्रिकेट पर ऑनलाईन सट्टा खिला रहा हैं। एसएसपी ने एएसपी (पूर्व/अपराध) राजेष डण्डोतिया को पुलिस की टीम को आईपीएल क्रिकेट पर हार जीत का दाव लगाकर सट्टा खिलवा रहे सटोरिए पर कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार करने के लिये कहा गया। एएसपी (दक्षिण) श्रीमती मृगाखी डेका से समन्वय स्थापित कर क्राईम ब्रांच व थाना विष्वविद्यालय की संयुक्त पुलिस टीम बनाकर सटोरिए को पकड़ने हेतु लगाया गया।
डीएसपी अपराध विजय भदौरिया के क्राईम ब्रांच टीआई दामोदर गुप्ता एवं संतोष मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम करौली माता मंदिर के पास कार्यवाही हेतु भेजा गया। पुलिस टीम को मुखबिर के बताये स्थान पर एक लड़का हाथ में मोबाइल लिये आईपीएल मैच पर रूपयों का हार-जीत का दाव लगाकर सट्टा खिलाते हुए मिला। जिसे पुलिस टीम द्वारा मौके से लखनऊ व बैंगलोर के बीच चल रहे मैच पर सट्टा खिलाते हुए पकड़ा गया। पकड़े गये लड़के के मोबाइल पर लगातार कॉल आ रहे थे जिस पर पकड़ा गया लड़का कम रूपयों में अधिक रूपये देने की बात कर रहा था। पकड़े गये सटोरिए ने पूछताछ में बताया कि वह ॅठज्98ण्पद के माध्यम से आईपीएल क्रिकेट पर ऑनलाईन सट्टा खिला रहा था। उसने बताया कि ऑनलाईन साईटों की लिंक झांसी (उ.प्र.) के एक अंतरराज्जीय बुग्गी द्वारा उसे भेजी जाती है। पकड़े गये सटोरिया की तलाषी लेने पर उसके पास से 20,000 रूपये नगद, एक वीवो कम्पनी का मोबाइल जप्त किया गया। पकड़े गये सटोरिया के मोबाइल में पुलिस को लाखों का हिसाब-किताव भी मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *