Latestराज्यराष्ट्रीय

MP के लोगों के लिए UP में पेट्रोल का ऑफर, यूपी में​​​​​​​ 10 लीटर पर एक्स्ट्रा मिल रहा सवा लीटर पेट्रोल

भोपाल. केंद्र सरकार ने तीन दिन पहले पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम की थी। जिसके बाद इनके दामों में लोगों को कुछ राहत जरूर मिली, लेकिन दूसरे राज्यों के मुकाबले MP में दाम अब भी ज्यादा हैं। जिसकी वजह से UP सीमा से लगे MP के जिलों के लोग UP जाकर पेट्रोल डलवाना मुनासिब समझ रहे हैं। वजह है वहां पेट्रोल 14 रुपए और डीजल 9 रुपए सस्ता है। मप्र के निवाड़ी जिले के UP की सीमा से लगे पेट्रोल पंप पर दो-तीन लोग बाइक में पेट्रोल डलवाते दिखे। निवाड़ी के पेट्रोल पंप संचालक विजेंद्र कुमार ने भीड़ नहीं होने की वजह बताते हुए कहा कि हमारे यहां पेट्रोल का रेट 110.59 रुपए और UP में 96.58 रुपए है। मध्यप्रदेश में डीजल के दाम 95.73 रुपए और उत्तरप्रदेश में 86 रुपए है। इसलिए लोग सीमा से लगे UP के निनोरा गांव के पेट्रोल पंप पर जाते हैं। निनोरा की दूरी भी निवाड़ी से सिर्फ ढाई किमी है।

20 गुना ज्यादा है UP के पंप पर बिक्री
निवाड़ी से UP बाइक में पेट्रोल डलवाने आए शैतान सिंह कहते हैं कि दस लीटर पर 140 रुपए की बचत होती है। इसलिए MP की बजाय UP आकर पेट्रोल डलवाते हैं। सोनू प्रसाद अहिरवार और प्रदीप श्रीवास्तव भी कुछ ऐसी ही बात कहते हैं- दोनों ने बताया निवाड़ी में सिर्फ इतना पेट्रोल डलवाते हैं कि UP के पेट्रोल पंप तक पहुंच सकें। यहां टंकी फुल कराते हैं। निवाड़ी के पेट्रोल पंप संचालक ने बताया कि UP के पेट्रोल पंप पर रोजाना करीब 10 हजार लीटर पेट्रोल बिकता है। जबकि, हमारे यहां सिर्फ 500 लीटर। यानी बिक्री में करीब 20 गुना फर्क है। निवाड़ी में रोज 150 से 200 वाहन चालक पहुंचते हैं, जबकि सीमा से लगे UP के पेट्रोल पंप पर रोजाना 1 से 2 हजार वाहन पहुंच रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *