LatestNewsराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

MPCCI का 117वां स्थापना दिवस -शहर के युवा उद्यमियों के लिए “स्टार्ट-अप” योजना पर सेमीनार आयोजित

ग्वालियर मध्यप्रदेश चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री (एमपीसीसीआई) के 117वें स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर शहर के युवा उद्यमियों के लिए “स्टार्ट-अप” योजना पर सेमीनार का आयोजन आज 25 मई को प्रात: 10.30 बजे ‘चेम्बर भवन में किया गया है। सेमीनार के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधीश, कौशलेन्द्र विक्रम सिंह एवं विशिष्ट अतिथि निगमायुक्त- किशोर कान्याल, सीईओ-जिला पंचायत- आशीष तिवारी सहित अध्यक्ष-विजय गोयल, उपाध्यक्ष-पारस जैन, मानसेवी सचिव-डॉ. प्रवीण अग्रवाल, मानसेवी संयुक्त सचिव-ब्रजेश गोयल, कोषाध्यक्ष-वसंत अग्रवाल व शहर के युवा उद्यमी तथा चेम्बर सदस्यगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों एवं पदाधिकारियों द्बारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर मार्ल्यापण एवं दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तदुपरांत पदाधिकारियों द्बारा अतिथियों का बुके देकर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर अध्यक्ष-विजय गोयल द्बारा स्वागत उद्बोधन में कहा कि हमारा चेम्बर ऑफ कॉमर्स 116 वर्ष पूर्ण कर, 117वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। चेम्बर की यह सेवा यात्रा ऐतिहासिक रही है। यह संस्था उस उद्देश्‍य को पूर्ण करने में पूर्णत: सफल रही है। 116 वर्ष की सेवा यात्रा इसका प्रमाण है। हमारे पूर्वजों ने इस संस्था को इस प्रतिष्ठित मुकाम तक पहुंचाया है। आज का सेमीनार किसी विचार को व्यवसाय एवं इण्डस्ट्री के रूप में परिवर्तित करने के उद्देश्‍य से आयोजित है। आशा है कि इस सदन में उपस्थित हमारी युवा पीढी इससे अवश्य ही लाभांवित होगी।
गोदरेज कन्ज्यूमर प्रॉडक्ट्स लिमिटेड के वाइस चैयरमेन एवं क्वालिटी काउंसिल फोरम ऑफ इण्डिया के नेशनल प्रेसीडेन्ट अविनाश मिश्रा ने चेम्बर ऑफ कॉमर्स को 117वें स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि चेम्बर भी आधुनिक भारत की तरह आधुनिकता की ओर बढ रहा है। देश में स्टार्ट-अप इण्डिया के माध्यम से ईको सिस्टम डेवलप हो रहा है, उससे न केवल हमारा देश बल्कि हमारा ग्वालियर क्षेत्र भी तेजी से आगे बढ रहा है। स्टार्ट-अप के माध्यम से हमें कई इनोवेशन देखने को मिल रहे हैं। आपने कहा कि जरूरी नहीं है कि टेलेण्ट बहुत अच्छे स्कूल या बहुत बड़े शहर से डवलप होता है। आपने उदाहरण दिया कि एक गांव से एक फ्रेबीकेशन का कार्य करने वाला व्यक्ति मेरे पास आया, उसने मुझसे पूछा कि मुझे अपने प्रॉडक्ट का पेटेण्ट कराना है तो मैंने उनसे पूछा कि आपने ऐसा क्या प्रॉडक्ट बनाया है तो उसने बताया कि दो पहिया वाहन को खड़ा करने वाले स्टेण्ड को मैंने बटन द्बारा खड़ा करने का आविष्कार किया है ताकि बुजुर्ग व महिलाओं को इससे राहत मिल सके।

सेमीनार के उद्घाटन सत्र का संचालन कर रहे मानसेवी सचिव-डॉ. प्रवीण अग्रवाल ने कहा कि क्वालिटी काउंसिल फोरम ऑफ इण्डिया के नेशनल प्रेसीडेंट-श्री अविनाश मिश्रा जी के साथ हम आज एक एमओयू साइन कर रहे हैं, जिसमें वह एमपीसीसीआई द्बारा अनुमोदित एमएसएमई-स्टार्टअप को उनकी समस्या के निराकरण के साथ उनके मार्गदर्शन के लिए नि:शुल्क सेवायें प्रदान करेंगे जबकि वह यह सेवाएं 1 लाख रूपये में देते हैं।
विशिष्ट अतिथि- किशोर कान्याल, आयुक्त नगर निगम ग्वालियर ने अपने उद्बोधन में कहा कि हम कल ही बेल्जियम से लौटे हैं। हमने बेल्जियम दौरे पर सोचा था कि हम ग्वालियर लौटते ही शीघ्र ही एक मीटिंग करेंगे, जिसमें स्टार्ट-अप, इन्वेस्टर्स, स्मार्ट सिटी, ट्रिपल आईटीएम शामिल होंगे। हमने सोचा नहीं था कि हमारे लौटते ही चेम्बर ऑफ कॉमर्स हमारे सपने को साकार कर देगा। आपने बताया कि बेल्जियम में स्टार्टअप के लिए एक सेंटर है जो उन्हें सभी सुविधायें उपलब्ध कराता है। बेल्जियम के स्टार्ट मॉडल को देखकर हमने ग्वालियर में भी स्टार्टअप के विकास के लिए योजना बनाई है।
मुख्य अतिथि- कौशलेन्द्र विक्रम सिंह, जिलाधीश ग्वालियर ने कहा कि आज के सेमीनार के लिए 250 रजिस्ट्रेशन होना स्टार्टअप के लिए अच्छी शुरूआत है। आपने कहा कि विदेशों में चेम्बर का नाम है, यह बड़े गर्व की बात है कि विदेशों में भी लोग ग्वालियर चेम्बर को लोग जानते हैं। देश में आईडिया तो बहुत हैं पर उन्हें आगे कैसे बढाया जाये, इस पर कार्य होना है। स्टार्ट-अप के लिए पोटेंशियल बढाना जरूरी है।
उदघाटन सत्र के समापन पर मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि को पदाधिकारियों द्बारा स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। आभार उपाध्यक्ष-पारस जैन द्बारा व्यक्त किया गया।
उद्घाटन के पश्‍चात्‌‍ स्टार्ट-अप कॉन्क्लेव सत्र प्रारंभ किया गया। इस अवसर पर अविनाश मिश्रा, नेशनल प्रेसीडेंट (QCFI), सफल युवा उद्यमी-पुनीत डाबर, अंकुर माहेश्वरी, सुश्री आकांक्षी वैश्‍य, सीए. सम्यक जैन एवं मॉडरेटर के रूप में आशीष वैश्‍य मंचासीन थे।कार्यक्रम में अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किये गये। र्स्टाट-अप कॉन्क्लेव सत्र का संचालन आशी वैश्‍य व आभार कोषाध्यक्ष-वसंत अग्रवाल द्बारा व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet matbet holiganbet güncel holiganbet matbet giriş sahabet onwin bets10 bets10 giriş bets10 güncel giriş betcio atlasbet bets10 bets10 giriş vaycasino vaycasino giriş norabahis betcio meritbet betplay atlasbet grandpashabet jojobet holiganbet kralbet deneme bonusu veren siteler deneme bonusu veren siteler casibom casibom betgit sonbahis amgbahis gameofbet romabet betplay 1win casinoroyal betsalvador meritking meritking giriş casinowon bullbahis casibom casibom giriş matbet matbet giriş matsosyal betpas betpas giriş betnano betnano giriş betnano güncel giriş süperbetin superbetin meritking meritking giriş betturkey çorlu escort tekirdağ escort Extrabet Extrabet giriş Extrabet güncel bahsegel