गृह मंत्री डॉ. मिश्र डोर टू डोर नागरिकों की समस्याओं से हुए रूबरू

दतिया, मध्यप्रदेश के गृह, जेल, संसदीय कार्य, विधि विधायी विभाग के मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र द्वारा शुरू किए गए डोर-टू-डोर भ्रमण के तहत दतिया प्रवास के दौरान आज रविवार को नगर के भ्रमण के तहत् वार्ड क्रमांक 14 मढि़या के महादेव का भ्रमण कर नागरिकों की समस्याओं को सुना और उनके निराकरण के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने इस दौरान नागरिकों से चर्चा करते हुए शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन के साथ योजनाओं से मिलने वाले लाभ की भी जानकारी ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *