केंद्रीय कर्मचार‍ियों की बल्‍ले-बल्‍ले, सरकार ने बढ़ाया 14% डीए, म‍िलेगा मोटा एर‍ियर

नई दिल्ली. लगातार महंगाई की मार झेल रहे रेलवे कर्मचारियों को सरकार की तरफ से बड़ी राहत दी गई है। रेलवे बोर्ड ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में एक ही बार में 14 प्रतिशत का इजाफा किया है। महंगाई भत्ते में की गई यह बढ़ोतरी दो बार के आधार पर की गई है।

10 महीने का एरियर भी मिलेगा
जिन कर्मचारियों पर यह डीए हाइक लागू होगी उनके लिए इसी के साथ दूसरी खुशखबरी यह है कि उन्हें 10 महीने का डीए हाइक एरियर देने की भी बात कही गई है। रेलवे बोर्ड की तरफ से बताया गया कि 7.7 प्रतिशत के दो हिस्सों में यह डीए हाइक उनके लिए लागू होगी जो कर्मचारी छठे वेतन आयोग के तहत काम कर रहे हैं।

बढ़कर 203 प्रतिशत हुआ डीए
महंगाई भत्ते में 1 जुलाई 2021 से 7 प्रतिशत और 1 जनवरी 2022 से भी 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। अभी छठे वेतन आयोग के तहत सैलरी पाने वाले कर्मचारियों को 189 प्रतिशत डीए मिल रहा है। इन कर्मचारियों का डीए 1 जुलाई 2021 से 7 प्रतिशत बढ़ने पर 196 प्रतिशत हो जाएगा इसी तरह 1 जनवरी 2022 से भी 7 प्रतिशत बढ़ाने पर यह कुल 203 प्रतिशत हो जाएगा जो कि कर्मचारियों को मई की सैलरी में 10 महीने के एरियर के साथ मिलेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *