Pre-Monsoon-डूब गयी ट्रेन, पानी में तैर रहीं गाडि़यां, राज्य में टूटा प्री-मानसून का कहर

असम. देश के कई हिस्सों में आसमान आग उगल रहा है, भीषण गर्मी से लोग परेशान है। लेकिन दूसरी ओर असम में प्री-मानसून ने तबाही का मंजर ला दिया है। प्रदेश का रेल संपर्क टूट चुका है। गाडि़यां पानी में तैरती दिखाई पड़ रही है। बाढ़ और भूस्सखलन से कछार जिले में 2 और लोगों की मौत के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 7 हो गयी है। जहां अब तक 24 जिलों में 2 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी है।
मरने वालों की संख्या 7
असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ASDMA) के अधिकारियों ने कहा है कि पिछले 24 घंटों के दौरान दक्षिणी असम के कछार के जिले में 2 लोगों की मौत हो गयी है। जबकि इससे पहले दीमा हसाओ 4, और लखीमपुर 1, जिलों में भूस्खलन में 5 लोगों की मौत हो गयी है। अधिकारियों के अनुसार, बाढ और भूस्खलन के कारण कछार जिले में 6 लोग गायब है। हालांकि कछार जिले में एक अनौपचारिक रिपोर्ट में कहा गया है कि जिले में अलग-अलग नदियों में एक बच्चे और 2 अधेड आयु के लोगों समेत 4 लोग बह गये है।
बाढ़ की चपेट में 24 जिले के 844 गांव
ASDMA के एक बुलेटिन में बताया गया है कि 24 जिलों के 811 गांवों में 2, 02,985 लोग प्रभावित हुए और करीब 6,540 घर आंशिक रूप से और पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गये है। 33,300 से अधिक लोगों ने 72 राहत शिविरों में शरण ली है। जबकि जिला प्रशासन ने 27 राहत वितरण केन्द्र खोले हैं।
असम से रेल संपर्क टूटा
असम में लुमडिंग-बदरपुर खण्ड त्रिपुरा, मिजोरम, मणिपुर और असम के दक्षिणी भाग को देश के बाकी हिस्सों को जोड़ने का एकमात्र मार्ग है। यह रेल संपर्क पिछले 4 दिनों से कटा हुआ है। जिससे आवश्यक वस्तुओं के दाम बढ़ गये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *