जम्मू कश्मीर में मंगलवार को फिर से आतंकी हमला

जम्मू कश्मीर. जम्मू कश्मीर में मंगलवार को फिर से आतंकी हमला देखने को मिला। आतंकियों ने ग्रेनेड से एक शराब की दुकान पर हमला किया जिस समय दुकान पर काफी भीड़ थी। इस हमले में 4 लोग घायल बताए हैं जबकि एक की मौत हो गई है। इस हमले के बाद से सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

जम्मू कश्मीर पुलिस ने जानकारी दी कि उत्तरी कश्मीर के बारामूला के दीवान बाग इलाके में नई-नई खुली शराब की दुकान पर आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला किया जिसमें 4 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहां एक की मौत हो गई है। इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। इस घटना से जुड़ी वीडियो सामने आई है जहां घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा है। जम्मू के एक कर्मचारी रंजीत सिंह की ग्रेनेड हमले में मौत हो गई और तीन अन्य गोवर्धन सिंह, गोविंद सिंह और रवि कुमार घायल हो गए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *