ज्ञानवासी मस्जिद सर्वे से कोर्ट कमिश्नर अजय मिश्रा को हटाया, अब सुनवाई 2 दिन बाद होगी

वाराणसी. वाराणसी कोर्ट ने ज्ञानवापी मस्जिद को नियुक्त कोर्ट कमिश्नर अजय मिश्रा को जानकारी लीक और पक्षपात करने के आरोप में तत्काल प्रभाव से हटा दिया है और अजय प्रताप कोर्ट कमिश्नर बने रहेंगे। ज्ञानवापी सर्वे की डिटेल रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिये 2 दिन का समय दिया गया है। विशाल सिंह ने अजय मिश्रा के ऊपर आरोप लगाये थे। शिवलिंग के आसपासी बनी दीवार को हटाने के संबंध में बुधवार को सुनवाई की जायेगी।
ज्ञानवापी मस्जिद में सर्वे का काम पूरा होने के बाद ये विवाद और गहरा गया हैण् हिंदू पक्ष की तरफ से दावा किया गया है कि मस्जिद परिसर के अंदर शिवलिंग मिला हैए जबकि मुस्लिम पक्ष का कहना है कि वो शिवलिंग नहीं फव्वारा हैण् आज वाराणसी कोर्ट में इसपर सुनवाई हुई। कोर्ट कमिश्नर ने सर्वे रिपोर्ट जमा कराने के लिए 2 दिन का वक्त और मांगा था। कोर्ट ने यह मोहलत दे दी हैण् इस बीच कोर्ट कमिश्नर अजय मिश्रा को हटा दिया गया हैण् दावा किया जा रहा है कि अजय मिश्रा के सहयोगी आरपी सिंह मीडिया में जानकारी लीक कर रहे थे। इसके अलावा मुस्लिम पक्ष ने भी अजय मिश्रा को हटाए जाने की मांग की थी। वहींए अजय प्रताप सिंह और विशाल सिंह सर्वे टीम का हिस्सा बने रहेंगे।
मामले पर आज सुप्रीम कोर्ट में भी सुनवाई हो रही है। ये सुनवाई मस्जिद कमेटी की याचिका पर हो रही है। कमेटी ने सुप्रीम कोर्ट में दायर अपनी याचिका में सर्वे कराने पर ही सवाल उठाए हैं ।
