लव स्टोरी का दुखद हुआ अंत, एक तरफा था प्यार-मृतक आरोपी ने पहले युवती को मारी गोली, रात को गोली मारकर की आत्महत्या

ग्वालियर में चार साल से चल रही एक लव स्टोरी का दुखद अंत हुआ है। गर्लफ्रेंड के शादी से न करने से खफा बॉयफ्रेंड ने उसकी हत्या के बाद अपने दिल से गोली आरपार कर दी। खुद को गोली मारने से पहले वह चिल्ला रहा था कि धोखा खाए इस दिल की धड़कन को अब धड़कने का हक नहीं। एक साथ रह नहीं सके तो क्या पर दोनों का पोस्टमार्टम एक साथ हुआ है। यह कदम उठाने की शुरूआत चार महीने पहले हुई थी, जब बॉयफ्रेंड (गिर्राज कटारे) अपनी भाभी को लेकर गर्लफ्रेंड (साक्षी गुप्ता) के गांव तक रिश्ते की बात करने पहुंचा था।

ग्वालियर. एक युवक ने एक तरफा प्यार में लड़की के सिर में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी और फिर अगली सुबह स्वयं भी गोली मार कर आत्महत्या कर ली है। घटना सोमवार की रात 8 बजे की है। जब लड़की अपनी 12 वर्षीय चचेरी बहन के साथ सब्जी लेकर घर लौट रही थी। इसी बीच आरोपी ने सरेराह उसकी जान ले ली। इसके बाद मंगलवार की सुबह स्वयं भी सीने में गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। ऐसा बताया जा रहा है कि लड़की की शादी तय होने से आरोपी नाराज था।

यह है पूरा मामला
शिवपुरी भौंती निवासी 20 वर्षीय साक्षी गुप्ता ग्वालियर के मुरार बैजल कोठी में किराए पर रहकर पढ़ाई करती है। 4  साल से वह यहां रह रही थी। कॉलेज आते-जाते समय 6 नंबर चौराहा निवासी गिर्राज कटारे से उसकी पहचान हुई और दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे। साक्षी और गिर्राज एक दूसरे से इतना प्यार करते थे कि युवती को कई बार वह अपने घर पर ले जाकर परिवार से मिलवा चुका था। सबकुछ ठीक चल रहा था। 4  साल तक दोनों का प्यार परवान चढ़ा पर 4 महीने पहले साक्षी की शादी की बात चलने लगी और यहां से यह रिश्ता बिगड़ने लगा। गिर्राज उसको लेकर काफी गंभीर था। 4 महीने पहले वह अपनी भाभी को लेकर साक्षी के घर रिश्ते की बात करने पहुंचा। वहां जाति अलग-अलग होने पर युवती के मां-पिता ने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद भी गिर्राज ने काफी प्रयास किया, लेकिन युवती के परिजन नहीं माने। उसने साक्षी से भागकर शादी के लिए कहा तो वह नहीं मानी।
आरोपी मृतक की पहचान गिर्राज कटारे
आरोपी मृतक की पहचान गिर्राज कटारे 25, के रूप में हुई है। घटना मुरार इलाके में बैजल कोठी के पास हुई। आरोपी साक्षी गुप्ता 20, का पीछा करते हुए आ रहा था। सरस्वती स्कूल के पास उसने साक्षी को गोली मारने के मौके से फरार हो गया। साक्षी के साथ जा रही उसकी बहन परी ने बताया कि युवक मुंह पर कपड़ा बांधे हुए था। वह हमारे पास आया और बिना कुछ कहे दीदी को गोली मार दी और पास में ही एक अंकल खड़े थे। उनको बुलाने पहुंची, लेकिन तब त कवह दीदी को मारकर भाग चुका था।
साक्षी की सगाई से परेशान था आरोपी
ऐसा बताया जा रहा है कि दोनों एक-दूसरे को पिछले 4 वर्षो से जानते थे। आरोपी साक्षी से शादी करना चाहता था और लड़की की सगाई के बाद भाभी के साथ अपना रिश्ता लेकर उसके घर पर भी गया था। लेकिन साक्षी और उसके परिजन तैयार नहीं हुए थे। आरोपी की भाभी ने बताया कि 2-3 दिन से गिर्राज परेशान था। वह कह रहा था। यदि साक्षी ने शादी से मना कर दिया तो मैं उसे देखता हूं। दिन में गिर्राज की साक्षी से फोन पर बात भी हुई थी।
मृतका के पिता चाय का स्टॉल लगाते हैं
साक्षी गुप्ता की सगाई 4 अप्रैल को ही शिवपुरी के पिछोर में रहने वाले आकाश वनसरिया से तय हुई थी। अगले महीने 21 जून को शादी होनी थी। उसके पिता मनोज कुमार गुप्ता का मुरार में चाय का स्टॉल है। लड़की मूल रूप से शिवपुरी के भौती गांव में रहती है। शादी की खरीदारी करने के लिए 11 मई को पिता के पास आई थी। पिता मुरार में किराए के मकान में रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *