Lucknow-क्या अब लखनऊ का नाम भी बदलने वाला है, सीएम के ट्वीट से हुई चर्चा तेज
लखनऊ. Lucknow Name Change Prediction after CM Yogi Tweet पीएम नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और उनकी सरकार के मंत्रियों से मुलाकात की। इस बीच पीएम मोदी ने योग सरकार के मंत्रियों को अधिक से अधिक समय अपने क्षेत्र में गुजारने की हिदायत सहित कई टिप्स दिये। हालांकि इससे ज्यादा चर्चा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उस ट्वीट की हो रही है। जिसको उन्होंने पीएम मोदी के स्वागत के लिये किया था।
सीएम योगी ने ट्वीट में कहीं यह बात
उत्तरप्रदेश के (Yogi Adityanath welcomes PM Narendra Modi) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम नरेन्द्र मोदी के लखनऊ पहुंचने पर उनका स्वागत किया और एक फोटो शेयर करते हुए एक ट्वीट किया। मुख्यमंत्री योगी ने लिखा ‘‘शेषावतार भगवान श्री लक्ष्मण जी की पावन नगरी लखनऊ में आपका हार्दिक स्वागत व अभिनंदन है।’’
लक्ष्मण की पावन नगरी को लेकर चर्चा में
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने ट्वीट में लखनऊ का नाम बदलने को लेकर कुछ नहीं कहा, लेकिन लखनऊ को लेकर ‘‘लक्ष्मण जी की पावन नगरी’’ उपयोग किये जाने पर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है और लोग इसे एक संकेत के रूप में देख रहे हैं। कुछ लोग तो लखनऊ का नया नाम भी सुझाने लगे हैं और उन्होंने इसका नाम बदलकर लक्ष्मणपुरी रखने की सलाह दी है।
