माँ पीताम्बरा रथ यात्रा अनादी काल तक याद रखी जायेगी-डॉ नरोत्तम मिश्र

दतिया, मध्यप्रदेश शासन के गृह, जेल, संसदीय कार्य, विधि एवं विधायी विभाग के मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्र ने कहा कि माँ पीताम्बरा जयंती पर आयोजित रथ यात्रा के दौरान दतियावासियों ने वाहर से आने वाले अतिथियों का ”अतिथि देवो भवः” की तर्ज पर सेवा कर यह साबित कर दिया कि दिल वालों की दतिया है। दतिया में स्थित सभी होटलो, रेस्टोरेंट, लॉज, वाटिका, धर्मशाला संचालकों ने जहां लोगों के ठहरने एवं खाने पीने की निःशुल्क व्यवस्था एवं सेवा कर एक इतिहास रच दिया।
गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्र रविवार को दतिया गौरव दिवस पर माँ पीताम्बरा रथ यात्रा के सफल आयोजन पर व्यापारीगणों द्वारा आयोजित आभार एवं अभिनंदन समारोह को मुख्य अतिथि क रूप में संबोधित कर रहे थे। गृहमंत्री ने कहा कि 4 मई को निकली गई माँ पीताम्बरा की रथ यात्रा एक ऐतिहासिक रथ यात्रा थी। यह रथयात्रा माई के भक्तांे एवं स्वामीजी के शिष्यों द्वारा निकाली गई। उन्होंने कहा कि रथ यात्रा के दौरान माँ की ऐसी कृपा रही है कि अपार जन समुदाय ने यात्रा में भाग लिया और किसी भी प्रकार का व्यवधान नहीं आया सारी गलिया माँ के भक्तों से पटी हुई थी। दतिया वालों ने माँ पीताम्बरा की रथ यात्रा के दौरान सेवा कर यह साबित कर दिया गया कि ”दतिया दिल वालों की है।” बाहर से आने वाले सभी अतिथियों का ”अतिथि देवो भवः” की तर्ज पर जो स्वागत, सम्मान किया वह काबिले तारीफ है। उन्हेांने कहा कि यात्रायें तो अन्य स्थानों पर भी निकलती है लेकिन दतिया में माँ पीताम्बरा की रथ यात्रा ऐसी रथ यात्रा थी की सभी श्रृद्धालु बच्चे, बूढ़े, जवान और महिलायें पीले वस्त्र धारण कर ऐसा लग रहा था कि पूरा शहर पीले रंग में रंगा हुआ है। उन्होंने कहा कि माँ पीताम्बरा की रथ यात्रा अनंत काल तक याद की जाती रहेगी। उन्होंने कहा कि आगामी पार्थिव शिवलिंग निर्माण के दौरान जो कलश यात्रा निकाली जायेगी। उसमें सभी महिलाओं से पीले रंग की साड़ी धारण करने का आग्रह किया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र बुद्यौलिया, पूर्व विधायक डॉ. आशाराम अहिरवार, पूर्व विधायक प्रदीप अग्रवाल, राधेलाल अग्रवाल, दीपक सचदेवा, देवेन्द्र साहू, गोविन्द ज्ञानानी, शीतल साहवनी, ओम प्रकाश विजपुरिया, रमेश गंधी, जगदीश सचदेवा, मुकेश गुप्ता, कौशल राय, रामगोपाल अग्रवाल, हरीमोहन मोटवानी, राजू गुगौरिया, गुड्डी साहू, आलोक सिजरिया, रामप्रकाश अग्रवाल, राधे गुगौरिया, संदीप साहू, रामकुमार गुप्ता सहित अन्य व्यापारी एवं समिति के पदाध्किाारीगण आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *