पलटी पुलिस गाड़ी से भागने का किया प्रयास, पुलिस शॉर्ट एनकाउंटर में दो आरोपी घायल

ग्वालियर. गुना जिले के पुलिस एनकाउंटर के मामले में गिरफ्तार हुए दोनों आरोपियों को घटनास्थल पर ले जाने के लिये दौरान आज फायरिंग की गयी। आरोपियों ने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की। एक आरोपी ने पुलिसकर्मी की पिस्टल छीनने का प्रयास किया और साथ ही इन आरोपियों ने पुलिस पर हमला कर दिया। हमले में पुलिसकर्मी भी घायल हुए है। आपको बता दें कि पुलिस ने एक छोटे से एनकाउंटर के बाद दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। शॉर्ट एनकाउंटर में पुलिस ने दोनों आरोपियों के पैर में गोली मारी। गोली लगने के बाद दोनों को उपचार के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आपको बता दें कि दोनों आरोपियों को पिछली देर शाम गिरफ्तार किया गया था।
गाड़ी पलटी तो भागे आरोपी का किया शॉर्ट एनकाउंटर
गुना में आज अपराधियों का ेले जाते वक्त पुलिस की गाड़ी पलट गयी। आपको बता दें कि पुलिस गुना के मामले में सबूत जुटानपे के लिये दोनों आरोपियों को घटनास्थल पर ले जा रही थी। इस बीच एक आरोपी ने कार का स्टेयरिंग घुमा दिया जिस वजह से पुलिस की गा।ड़ी पलट गयी। फिर आरोपी जिया और सोनू भागने लगे। पुलिस ने उन्हें रूकने की चेतावनी दी। लेकिन ज बवह नहीं रूके तो पुलिस ने उनके पैर में गोली मार दी।
शॉर्ट एनकाउंटर में गिरफ्तार आरोपी जिया और सोनू
शॉर्ट एनकाउंटर को लेकर गुना के एसपी राजीव कुमार मिश्रा ने बताया है कि गुना एनकाउंटर मामले में गिरफ्तार आरोपी जिया और सोनू ने बताया था कि जानवर के कुछ हिस्से और हथियार मालोनी के जंगल में हैं। दोनों आरोपितों को सरकारी वाहन से पुलिस वहां ले जा रही थी। घाटी क्षेत्र में आने पर जिया ने गाड़ी का स्टेयरिंग घुमाने की कोशिश की। जिससे कार एक तरफ से उतर गयी। गेट खुलने के बाद दोनों आरोपियों ने भागने का प्रयास किया। तभी पुलिस कर्मी ने उन्हें रोकने के लिये फायरिंग कर दी। आपको बता दें कि इस मामले में पुलिस ने 2 लोगों का शॉर्ट एनकाउंटर किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *