सीएम शिवराजसिंह ने गोविंद सिंह को दी बधाई, कमलनाथ ने ली चुटकी

भोपाल. कमलनाथ के नेता प्रतिपक्ष का पद छोड़ने के बाद सीनियर कांग्रेस विधायक गोविंद सिंह को इसके इस पद की जिम्मेदारी दी गयी है। इस पर सियासत भी हो रही है। सीएम शिवराजसिंह चौहान के नेता प्रतिपक्ष बनाये जाने पर गोविंद सिंह शुभकामनायें दी। वहीं, भाजपा ने कमलनाथ को अत्याचारी बताया है। भाजपा ने कमलनाथ पर निशाना साधते हुए कहा है कि अब उम्मीद की जा रही है कि कांग्रेस के नेताओं अत्याचारों से छुटकारा मिलेगा।
सीएम ने दी शुभकामनायें
सीएम शिवराजसिंह ने ट्वीट किया डॉ. गोविंद सिंह को मप्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष मनोनीत किये जाने हार्दिक बधाई, शुभकमानायें, आशा है कि गोविंद जी के नेतृत्व में कांग्रेस सदन में रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभायेगी एवंज न कल्याण के विषयों पर सकारात्मक रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *