Latestराज्यराष्ट्रीय

4 राज्यों में उप चुनाव के नतीजों में BJP को झटका, TMC उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा और बाबुल सुप्रीयो जीते

नई दिल्ली. देश की एक लोकसभा और चार विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों के रिजल्ट आ गए हैं। बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट पर TMC के शत्रुघ्न सिन्हा, जबकि बालीगंज विधानसभा सीट पर TMC के ही बाबुल सुप्रियो ने बड़ी जीत हासिल की है। उधर, बिहार के बोचहां विधानसभा सीट पर राजद के अमर पासवान विजयी हुए हैं। महाराष्ट्र के कोल्हापुर नॉर्थ सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार जयश्री जाधव ‌ने BJP के सत्यजीत कदम को करीब 19,000 वोटों से करारी शिकस्त दी। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ विधानसभा सीट पर भी कांग्रेस कैंडिडेट ने बड़ी जीत हासिल की है। भाजपा खाली हाथ रही।

बंगाल में TMC की बंपर जीत
आसनसोल लोकसभा सीट पर शत्रुघ्न सिन्हा जीते। उन्होंने BJP की अग्निमित्रा पॉल को 2 लाख 64 हजार 913 वोट से हराया। ये सीट पिछले साल बाबुल सुप्रियो के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। सुप्रियो BJP छोड़कर TMC में शामिल हो गए थे। बालीगंज विधानसभा सीट से बाबुल सुप्रियो ने BJP की केया घोष और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की सायरा शाह को हराया। यह सीट पर पूर्व विधायक और राज्य के मंत्री रहे सुब्रत मुखर्जी के निधन के बाद खाली हुई थी।

महाराष्ट्र में कांग्रेस जीती
महाराष्ट्र की कोल्हापुर उत्तर विधानसभा सीट पर कांग्रेस की जीत हुई। कांग्रेस की जयश्री जाधव ‌ने BJP के सत्यजीत कदम को करीब 19 हजार वोटों से करारी शिकस्त दी। ये सीट भी दिसंबर 2021 में कोविड-19 से कांग्रेस विधायक चंद्रकांत जाधव के निधन के बाद से खाली हुई थी। इस कारण यहां उपचुनाव हुए। इस सीट पर 15 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *