साइंस कालेज से परीक्षा देने आए विद्यार्थियों के 15 मोबाइल चोरी, एसपी से की शिकायत
ग्वालियर. साइंस कालेज में बीएससी द्वितीय वर्ष की गणित की परीक्षा के दौरान छह छात्राओं ने परीक्षा हाल में जाने से पहले अपने मोबाइल स्कूटर की डिग्गी में रख दिए थे। छात्राओं ने परीक्षा देकर वापस आने पर डिग्गी खोलकर देखी तो उसमें से मोबाइल गायब थे। छात्राओं ने इसकी शिकायत मंगलवार को एसएसपी अमित सांघी से की। छात्राओं ने बताया कि परीक्षा के दौरान 15 मोबाइल चोरी गए हैं। एसएसपी ने झांसी रोड थाना पुलिस को मोबाइल चोर गैंग को पकड़ने के लिए निर्देशित किया है। पुलिस कालेज परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालकर मोबाइल चोरों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही मोबाइल चोरों को पकड़ लिया जाएगा।

