सिंधिया ने नितिन गडकरी को पत्र में आगरा से ग्वालियर के बीच का सफर सुगम हो जाये
नई दिल्ली. केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर खस्ताहाल सड़क सुधारने का आग्रह किया है। दरअसल, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आगरा से ग्वालियर के बीच, आगरा मुंबई राष्ट्रीय मार्ग राजमार्ग क्रमांक 3 के 120 किमी लम्बे हाइवे की खस्ताहाल सड़क की दुर्दशा को सुधारने के लिये निवेदन किया है।
पत्र में क्या लिखा
केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज 11 अप्रैल 2022 को एक पत्र लिखकर केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी को बताया है कि स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना के अंतर्गत आने वाले आगरा मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग नम्बर 3 से 120 किमी का हिस्सा बहुत खराब हो चुका है। यह राजमार्ग पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के समय फोर लेन हाइवे बना था। वहीं, राजस्थान के धौलपुर से मध्यप्रदेश के मुरैना के बीच इस राजमार्ग की हालत बहुत खराब है। इस क्षेत्र की बसाहट और टोल नाकों के कारण ट्रकों की लम्बी लम्बी लाइन लगी रहती है। जिस वजह से आगरा से ग्वालियर के बीच का सफर 3 घंटे में पूरा होता है। सिंधिया ने कहा है कि अब वर्तमान हालात को देखते हुए इस 120 किमी लम्बे हाईवे को सिक्स लेन एक्सप्रेस वे के रूप में विकसित किया जाये। आबादी वाले क्षेत्रों में फ्लाईओवर या बायपास बनाकर इसको आगरा में यमुना एक्सप्रेस वे से जोड़ दिया जाये। जिससे दिल्ली से ग्वालियर तक का यात्रा सुगम हो जाये।

